सैनिक सम्मेलन

मातहत की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया सैनिक सम्मेलन

जनपद पुलिस मुख्यालय में आयोजित सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए समस्त थाना/कार्यालयों में नियुक्त कर्मी

समस्याओं को खुलकर बताने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने मातहत को किया प्रोत्साहित

विभागीय एवं पारिवारिक समस्याओं को जानकर उचित शिकायतों/ समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा

कार्यक्रम के अन्त में कप्तान ने थपथपाई पीठ, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश करने व जटिल अपराधों के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर की सराहना

जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कांन्फ्रेंस हॉल में आज दिनांक 27.11.2026 को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें जनपद के सभी थाना/शाखा/कार्यालयों से पुलिस कर्मी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों से उनकी कुशल क्षेम जानते हुए समस्याओं की जानकारी की गई तथा अपने स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए अन्य शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस दौरान श्री नवनीत सिंह द्वारा सभी को खुलकर अपनी विभागीय/पारिवारिक समस्याओं को रखने के लिए प्रोत्साहित करने हुए ये विश्वास दिलाया कि सही समस्या का अवश्य ही निस्तारण किया जाएगा।

सैनिक सम्मेलन के अन्त में एसएसपी हरिद्वार द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता/ कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत कर विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण एवं जनता के निहितार्थ उल्लेखनीय कार्य करने वाले 30 जवानों को मैन ऑफ द मंथ एवं 03 महिला पुलिस कर्मियों एवं 01 महिला होमगार्ड को वुमेन ऑफ द मंथ से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

माह अक्टूबर 2026 “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची

ए०एच०टी०यू० शव शिनाख्त
अ०उ०नि० नंद किशोर
हे0का0खेम सिंह
का0 अजयराज

कोतवाली नगर
म0का0 शोभा

कोतवाली कनखल
हे0का0 जितेन्द्र शाह

कोतवाली श्यामपुर
म0कां0 माधुरी त्रिपाठी

कोतवाली ज्वालापुर
का0जितेन्द्र सिंह

कोतवाली बहादराबाद
म०हो०गा० करुणा शर्मा

कोतवाली रानीपुर
उ0नि0 अशोक सिरसवाल
का0 कुंवर राणा

कोतवाली सिड़कुल
उ0नि0 देवेन्द्र सिंह

कोतवाली रुड़की
उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह

कोतवाली गंगनहर
हे0का0 रघुवीर तोमर
हो०गा० सुबोध चौधरी

कोतवाली झबरेड़ा
उ0नि0 नीरज रावत
हे0का0 रामवीर

कोतवाली भगवानपुर
व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट
का0उबैद उल्ला

थाना बुग्गावाला
अ०उ०नि० अरविन्द भट्ट
म0का0नीलम चौहान

कोतवाली खानपुर
अ०उ०नि० योगेन्द्र
का0महावीर सिंह

कोतवाली पथरी
उ0नि0 मोहन सिंह कठैत
कां0 जयपाल चौहान

कोतवाली कलियर
अ0उ0नि0 रामअवतार
का0 चालक नीरज राणा

सीआईयू रुड़की
अ०उ०नि० अश्वनी यादव

पुलिस दूरसंचार
का0 हरीश

फायर स्टेशन मायापुर
फायरमैन यशपाल सिंह

ए०एन०टी०एफ
हे0का0 रियाज

गौवंश संरक्षण स्का
हे0का0 सुनील सैनी

पुलिस लाईन
का० स०पु० राम सजोन

40 वाहिनी पीएसी
का0 प्रवीन भारती

यातायात पुलिस हरिद्वार
का० टीपी देवेन्द्र सिंह


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।