*हरिद्वार के ढंडियानवाला गांव के 08 युवाओं की सफलता की कहानी*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नकलविरोधी कानून से मेहनती युवाओं का बढ़ा भरोसा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिल रही प्रतिभाओं को सफलता*

*हरिद्वार के ढंडियानवाला गांव के एक साथ 08 युवाओं का होमगार्ड भर्ती में हुआ चयन, गांव में खुशी की लहर*

*सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से युवाओं ने जिसमें दीपक सिंह, बाबू सिंह, राहुल सिंह, रोहित कुमार, धर्मवीर, दीपक सिंह, गौरव एवं पवन ने हासिल किया मुकाम,अन्य युवाओं के लिए बने प्रेरणा*

हरिद्वार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून लागू किए जाने के बाद प्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर युवाओं का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। अब मेहनत, योग्यता और प्रतिभा के आधार पर युवाओं को सरकारी सेवाओं में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। इसका सकारात्मक उदाहरण हरिद्वार जनपद के ढंडियानवाला गांव में देखने को मिला है, जहां एक साथ आठ युवाओं का होमगार्ड भर्ती में चयन हुआ है।

गांव के आठ युवाओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। खास बात यह है कि गांव में आज भी कई परिवार सीमित आर्थिक संसाधनों और कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन यहां के युवाओं ने अपनी परिस्थितियों को कभी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

चयनित युवाओं ने बताया कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से सरकारी भर्तियों के लगातार अवसर मिल रहे हैं। वर्ष 2021 में गांव के दो युवाओं को पहली बार सरकारी नौकरी मिली थी। अब एक साथ आठ युवाओं का होमगार्ड भर्ती में चयन होना गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों से मेहनती अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ा है। अब युवाओं को विश्वास है कि ईमानदारी से तैयारी और मेहनत करने पर उन्हें अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा।

युवाओं ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत सबसे जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नकलविरोधी कानून और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था ने प्रदेश के युवाओं में एक नई उम्मीद जगाई है।

गांव के इन आठ युवाओं की सफलता से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। साथ ही उनकी उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है। यह सफलता साबित करती है कि संसाधनों की कमी किसी के सपनों को रोक नहीं सकती, यदि उसके इरादे मजबूत हों और उसे अपनी मेहनत पर विश्वास हो।

होमगार्ड भर्ती में चयनित युवा: दीपक सिंह, बाबू सिंह, राहुल सिंह, रोहित कुमार, धर्मवीर, दीपक सिंह, गौरव एवं पवन का चयन हुआ है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *