अंतर्राष्ट्रीय अवैध असलाहों के सप्लायर को उत्तराखण्ड एसटीएफ व महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध असलाहे व कारतूस बरामद किये गये है। आरोपी पूर्व में भी दिल्ली से 2000 अवैध कारतूसों की बरामदगी में जेल जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते रोज एसटीएफ उत्तराखंड को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूचना दी कि जनपद यवतमाल महाराष्ट्र के थाना यवतमाल सिटी मे दो वन्य जीव तस्करों की गिरफ्तारी की गयी थी। जिनके पास से एक-22 कैलीबर की राइफल, एक -177 कैलीबर एयर गन, एककृ डबल बोर पोट गन, एक-32 रिवाल्वर, एक- क्रॉसबो हंटिंग ट्रेजर ट्रिगर गार्ड के साथ , 5-कारतूस 12 बोर, 50- जिन्दा कारतूस , 85कृ जिंदा कारतूस, 0.22 कैलिबर के 90 जिंदा कारतूस, लॉन्ग राइफल बॉल इंडियन गोला बारूद, स्टील और तांबे के 30 जिंदा कारतूस व एक-मिलिट्री रंग की बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुई थे।

जब उनसे भारी मात्रा मे बरामद हुए अवैध असलहो के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो पता चला कि इस गैंग को ये सारे असलहे देहरादून के रहने वाले उनके गैंग के सदस्य कामरान अहमद द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। साथ ही पता चला कि इन असलहो का प्रयोग वन्य जीवों की शिकार करने के लिए प्रयोग किया जाता था। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ की एक टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये। जिस पर उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा देहरादून मे कामरान अहमद की तस्दीक कर जानकारी एकत्रित की गई पता चला कि आरोपी कामरान अहमद अंतर्राष्ट्रीय आर्म्स डीलर गैंग का सदस्य है जो एक शातिर किस्म का अपराधी है जो 2022 मे अपने गैंग के सदस्यों के साथ दो हजार अवैध कारतूस बरामदी मे दिल्ली के प्रतापगंज इंडस्ट्रियल एरिया से जेल जा चुका है ।

जिस पर आज महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के साथ उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा फरार आरोपी कामरान अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी बी-2/118 यमुना विहार दिल्ली हाल निवासी केशवकुंज देहरादून, को राजधानी के क्लेमनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ मे उसके अन्य देशों मे आने-जाने की जानकारी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिन पर एसटीएफ आगे कार्यावाही की योजना बना रही है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *