A truck full of Kanwar pilgrims, कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा 17 कांवड़िए घायल कुछ गम्भीर, भेजा ऋषिकेश

A truck full of Kanwar pilgrims, overturned, 17 pilgrims were injured, some were serious, and were sent to Rishikesh

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन , दिया प्राथमिक उपचार, पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद।

A truck full of Kanwar pilgrims, जनपद टिहरी नरेंद्र नगर जाजल, तछला के पास एक कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया जिससे उसमें सवार 15 से 17 कांवड़िए घायल हो गए, सूत्रों के अनुसार ट्रक में 24 कांवड़िए सवार थे।

घटना आज 2 जुलाई 2025 की है सुबह साढ़े छः बजे शिवशक्ति कांवड सेवा संघ सिकंदरा का थाना नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल अंतर्गत जाजल, तछला के पास कांवड़िए ट्रक में सवार होकर ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहे थे, दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया है।

दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया ।

वाहन में लगभग 15 से 17 कांवडिये घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश एवं नरेंद्र नगर अस्पताल रेफर किया गया है।

SDRF द्वारा मौके पर सर्चिंग की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति वाहन में फंसा न हो। स्थिति पर उच्च अधिकारीगण नजर बनाए हुए हैं। देखें वीडियो 👇🏻

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “A truck full of Kanwar pilgrims, कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा 17 कांवड़िए घायल कुछ गम्भीर, भेजा ऋषिकेश”
  1. Bhagwan sabko surakshit rakhen 🙏 aapke news ke madhyam se hamen pata chalta Hai ki pahadon per jana abhi surakshit nahin Hai is suchna ko hamesha banae rakhen dhanyvad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *