मा० सीएम की सकारात्मक ऊर्जा से डीएम का प्रोजेक्ट उत्कर्ष हिट

ब्लॉक कालसी व चकराता के स्कूल हुए सीएसआर फर्नीचरयुक्त; अब डोईवाला, रायपुर, विकासनगर व सहसपुर के स्कूलों की है बारी,

डीएम के प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ अन्तर्गत ओएनजीसी व हुडको का मिला अभूतपूर्व सहयोग

डीएम सविन के प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ से समृद्ध आत्मविश्वासी बनते जिले के सरकारी स्कूल

सरकारी स्कूलों के बच्चों को पठन-पाठन की आधुनिक तकनीक से जोड़कर, भविष्य की स्पर्धा के लिए मजबूत करना है प्रशासन का लक्ष्य

जल्द ही स्कूलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से होगी ऑनलाइन पढ़ाई, हुडको पर 3.5 करोड़ का प्रोजेक्ट अंतिम चरण पर

ओएनजीसी ने 1.5 करोड़ के फर्नीचर एवं उपकरण में दे रही जिला प्रशासन का सहयोग

देहरादून  मा0 सीएम की सकारात्मक ऊर्जा से प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ के तहत् सरकारी स्कूलों को पठन-पाठन आधुनिक तकनीक से स्कूलों को स्मार्ट बनाने के डीएम सविन बंसल के प्रयास धरातल पर उतरने लगे हैं। जिसके अन्तर्गत वित्तीष वर्ष 2024-25 मार्च में दुर्गम क्षेत्र चकराता, कालसी के स्कूलों को फर्नीचर उपलब्ध करा दिया गया हैं तथा शेष विकासखण्ड विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत फर्नीचर आच्छादित करने हेतु ओएनजीसी ने  कार्य आदेश जारी कर दिया है।  स्कूलों को स्मार्ट बनाने के इस कार्य में ओएनजीसी व हुडको द्वारा सहयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी के इस महत्वाकांक्षी प्राजेक्ट में हुडको द्वारा स्कूलों में पठनपाठन व्यवस्था हेतु आधुनिक उपकरण एलईडी के लिए 2.5 के कार्य प्रोसेस में हैं, जबकि ओएनजीसी ने 1.5 करोड़ के फर्नीचर एवं उपकरण में सहयोग कर रही है। ओएनजीसी ने विकासखण्ड चकराता, कालसी स्थत सरकारी स्कूलों को वर्ष 2024-25 में फर्नीचर युक्त कर दिया है तथा वर्ष 2025-26 के लिए विकासखण्ड डोईवाला, रायपुर, विकासनगर व सहसपुर स्थित स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सरकारी स्कूलों के बच्चों को पठन-पाठन की आधुनिक तकनीक से जोड़कर, भविष्य की स्पर्धा के लिए मजबूत करना है प्रशासन का लक्ष्य

जल्द ही स्कूलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम ऑनलाइन पढ़ाई हो सकेगी हुडको पर 3.5 करोड़ का प्रोजेक्ट अंतिम चरण पर है।
जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून में स्कूलों में मूलभूत सुविधा सहित वाईट बोर्ड, प्रत्येक कक्ष में दो एलईडी लाईट, फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्टस आदि समुचित व्यवस्थाएं करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिसके लिए 1 करोड़ की धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी निवर्तन पर रखी गई। जिसके तहत् सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी मांग के अनुरूप धनराशि आंवटित की गई है।
स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे महापुरुषों की जीवनी, बच्चों को पढ़ाई के साथ कौशल विकास की शिक्षा देने का भी किया जा रहा है प्रयास

खेल मनोरंजन के साथ पढ़ाई भी, कॉमिक्स, मैगजीन व समाचार पत्रों के माध्यम से देश दुनिया से रूबरू रहेंगे बच्चे
जिलाधिकारी की पहल पर प्रत्येक स्कूल में न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनियाँ अनिवार्य रखे जाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे व्यवसायिक शिक्षा के साथ 2 महापुरूषों की जीवनी से परिचित हो सके। जिलाधिकारी ने स्कूलों की कक्षाओं में मूलभूत सुविधा, लाईट, पानी, पेयजल, शौचालय उपलब्ध हों पानी की टंकियों की मरम्मत सफाई एवं सुरक्षा हेतु इंतजाम के साथ ही गुणवत्तायुक्त पोष्टिक भोजन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *