Aisna Uttarakhand unit, आईसना उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बिष्ट , उपाध्यक्ष श्रीमती शर्मा बने, साथ में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने की सदस्यता ग्रहण

Aisna Uttarakhand unit, Bisht became the state president of Aisna Uttarakhand unit, Mrs. Sharma became the vice-president, along with them a large number of journalists took the membership.

Aisna Uttarakhand unit, उत्तराखंड: 29 अगस्त,शुक्रवार को GID रेस्टोरेंट हरिद्वार रोड देहरादून पर ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (भारत के राज पत्र में अधिसूचित)की उत्तराखंड इकाई की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता आइसना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड गुरदीप सिंह टोनी के द्वारा की गई।

जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी एवं महामंत्री सुश्री आरती त्रिपाठी (सदस्य- पी.सी.आई.) के दिशा निर्देश अनुसार उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष का नाम चुन लिया गया है, वही इस बैठक में *AISNA राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड गुरदीप सिंह टोनी के द्वारा सर्वसम्मति से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा के नाम की घोषणा के साथ उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया गया, साथ ही कई पत्रकारों ने आईसना ईकाई उत्तराखण्ड की सदस्यता ग्रहण की, वही उन्हें स्वागत और सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिष्ट ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष नवनियुक्त शमशेर सिंह बिष्ट एवं उपाध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा , सुश्री प्रिया गुलाटी के साथ सभी नवनियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव का नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने आभार व्यक्त किया। साथ ही आइसना उत्तराखंड इकाई में कई पत्रकार साथियों ने सदस्यता ग्रहण की। जिसमें सदस्यता ग्रहण करने वाले पत्रकार नवनियुक्त साथी
1. प्रिया गुलाटी
2. पूनम आर्य
3. मीनाक्षी राजपूत
4. पुष्कर सिंह नेगी
5. नीरज पाल
6. सोनू उनियाल
7. जितेंद्र राजपूत
8. सत्यवीर सिंह
9. आरिफ खान
10. प्रदीप भंडारी
11. प्रदीप कुमार
12. शांति रावत

आदि को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महासचिव सोमपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में आईसना की प्रदेश इकाई को अब जल्दी ही इसका विस्तार किया जाएगा।

इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह ने सर्वप्रथम प्रिया गुलाटी को पुष्प गुच्छ देखकर देहरादून जिला अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि आईसना से जुड़े पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में पत्रकारों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही सूचना महानिदेशक से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। तथा प्रदेश सभी जिलों में पत्रकारों को इस संगठन में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की आज का दौर में सोशल मीडिया डिजिटल हो चुका है।

डिजिटल मीडिया के प्लेटफार्म, वेब चैनल, पर काम करने वाले पत्रकारों को भी प्रिंट मीडिया की तरह इन्हें भी पत्रकार का दर्जा दिया जाए।

इस दौरान बैठक में आइसना संरक्षक उत्तराखंड गुरदीप सिंह टोनी ने कहा कि चूंकि पत्रकारिता अब प्रिंट मीडिया से आगे बढ़कर कई रूपों में फैल गई है, इसलिए पुराने कानूनों में संशोधन की आवश्यकता है। उन्होंने इस प्रक्रिया में पत्रकारों को भी भागीदार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब पत्रकार निष्पक्ष रहते हैं, तभी समाज में उनके प्रति सम्मान बढ़ता है। पत्रकारों को देशहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आइसना एक परिवार है जहां आपसी प्रेम भाव के साथ सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव प्रयास रहा है कि पत्रकारों के हित की रक्षा करते हुए उन्हें निर्भीक पत्रकारिता के ऊंचे आयाम तक पहुंचाएं।
साथ ही इस विशेष बैठक में पत्रकारों के हितों के संबंध में कई महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
इस अवसर पर ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन उत्तराखंड इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड गुरदीप सिंह टोनी वरिष्ठ पत्रकार , प्रदेशाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा, महासचिव सोमपाल सिंह , सहसचिव अफरोज खां, कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा, देहरादून जिला अध्यक्ष प्रिया गुलाटी, अशोक रावत, कपिल भाटिया, इफ्तिखार अंसारी, आरिफ खान ,सविता थलवाल, कुमारी प्रज्ञा सिंह, अनिल आनंद, जितेंद्र राजपूत, विकास बेनवाल, अजय सिंह बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *