*हरिद्वार ।   जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि पाइप्ड नेचुरल गैस (पी०एन०जी०) के दैनिक उपयोग को बढावा देने एवं गैस आपूर्ति को सतत, सुचारू एवं सुरक्षित बनाये रखने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा हरिद्वार नेचुरल गैस लिमिटेड को माह अप्रैल, 2026 में सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा आश्रम/अखाडों को प्राथमिकता के आधार पर पी०एन०जी० कनेक्शनों से जोडा जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही जनसामान्य से भी अपील की जाती है कि पी०एन०जी० कनेक्शन के लिये एच०एन०जी० के प्रबंधक श्री प्रियांशु बालियान, मो०न०-9953909486 एवं श्री प्रिसं सागर, मो० न० 7078288814 से संपर्क किया जा सकता है।

▶ जनपद हरिद्वार में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, वर्तमान में गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस का स्टॉक 20,154 एवं व्यावसायिक गैस 3.766 है। विगत दिवस को घरेलू गैस के दैनिक प्राप्ति 9,740 के सापेक्ष 11,356 सिलेण्डरों का वितरण किया गया।

> एल०पी०जी० गैस कालाबाजारी रोके जाने के उद्देश्य से निरंतर गैस गोदामों के निरीक्षण एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है, जिसके अन्तर्गत अभी तक 736 निरीक्षण एवं छापेमारी कार्यवाही की गयी तथा कालाबाजारी संलिप्तता पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध 02 मुकदमें पंजीकृत कराये गये एवं 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी की गयी।

> जिला प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री नं०: 01334-1077, दूरभाष नं०ः 01334-239444 एवं व्हट्सएप्प नं0: 9528250926 पर अब तक कुल 517 शिकायते प्राप्त हुयी जिन्हे प्रशासन ने संबंधित गैस एजेंसियो के प्रबंधको एवं नोडल अधिकारियों के माध्यम से तत्काल समाधान कराया।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *