मुख्यसचिव श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य में आई.सी.जे.एस.- 2.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु कंप्यूटर हार्डवेयर आदि क्रय किए जाने तथा डीआरडीओ द्वारा विकसित आधुनिक प्रणाली युक्त पांच वज्र वाहनों के क्रय हेतु स्टेट अपेक्स कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।
मुख्यसचिव ने उपकरणों एवं वाहनों के क्रय में भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत अनुदान के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यसचिव ने बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश में ई. एफ. आई. आर. की प्रॉपर मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऐसी ई. एफ. आई. आर. पर तीन दिन के अंदर कार्यवाही हो यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सचिव श्री शैलेश बगोली वी. षणमुगम, अपर सचिव निवेदिता कुकरेती, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा, निदेशक आईटीडीए आलोक पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।