हरिद्वार। वन टाईम सेटलमेंट स्कीम के अंतर्गत नियमित किए गए पर्यावरण मित्रों के आश्रितों को मृतक आश्रित नियुक्ति का लाभ देने पर उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान मोर्चा के मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर ने बताया कि संविदा पर कार्यरत 859 पर्यावरण मित्रों को वन टाइम सैटलमेंट स्कीम के तहत सेवा में नियमित किया गया था। लेकिन कर्मचारी की मृत्यु होने पर आश्रित को मृतक आश्रित नियुक्त का लाभ नहीं मिल रहा था। हाल ही में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में वन टाईम सेटलमेंट स्कीम की शर्तों को निरस्त करते हुए सरकार ने 859 पर्यावरण मित्र पदों को 2013 की नियमावली में सम्मिलित कर उनके आश्रितों को मृतक आश्रित नियुक्ति का लाभ देने का निर्णय लिया है। जिसके लिए निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करता है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री संतोष गौरव ने कहा कि सरकार को प्रदेश के विभिन्न निकायों में वर्षों से संविदा, आउटसोर्स पर पर्यावरण मित्र, लाइनमैन, बेलदार, चपरासी आदि पदों पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्थाई करने, चतुर्थ श्रेणी पदों को मृत घोषित करने की बाध्यता को समाप्त कर स्वीकृत पदों पर नियुक्ति बहाल करने की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और कर्मचारियों के हितों को पूरा करना चाहिए। मोर्चा संयोजक राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि जल्द ही मोर्चे का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उनका भव्य स्वागत कर आभार जताएगा। प्रैसवार्ता में प्रवीण तेश्वर, आत्माराम बेनीवाल, मुकुल जोशी, सलेकचंद, नानकचंद पीवाल, जितेंद्र तेश्वर, दीपक चावरिया, कुलदीप कांगड़ा, मनोज, प्रवीण, योगराज, विनोद कुमार, अजीत कुमार, राजेश छाछर, आनंद कांगड़ा, बलराम चौटाला, जुगनू कांगड़ा, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *