Bus crashes, उत्तराखंड चंबा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त,2 की मौत, 17 गम्भीर घायल।

Bus crashes, near Chamba in Uttarakhand, 2 dead, 17 seriously injured.

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, 23 यात्री थे बस में सवार,बस चंबा से ऋषिकेश होते हुए हरिद्वार आ रही थी

Bus crashes, उत्तराखंड टिहरी जनपद के चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही बस Uk 14 PA 0555 विश्वनाथ की बस जिसमें लगभग 23 यात्री सवार थे, चंबा के आमखेड़ा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, दुर्घटना में बस के ड्राइवर सहित एक सवारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 17 सवारीयां गम्भीर रूप से घायल बताई जा रही है।

Oplus_16908288

आज 10 सितम्बर 2025 को दोपहर 11 बजे से साढ़े 11के बीच घटी इस दुर्घटना की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी गढ़वाल से SDRF टीम को दी गई, सूचना मिलते ही SDRF टीम पोस्ट कोटी कॉलोनी से अपर उपनिरीक्षक दीपक मेहता के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे।

एसडीआरएफ द्वारा प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। बस में लगभग 23 यात्री सवार थे। इनमें से 17 लोग गंभीर रूप से घायल, 4 लोग सामान्य रूप से घायल हुए तथा 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़ी हॉस्पिटल पहुंचाया।

गंभीर रूप से घायल 17 व्यक्तियों में से 6 को देहरादून अस्पताल रेफर किया गया है जबकि मृतकों को निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया।

 

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *