Chamoli Tharali disaster , एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चमोली में राहत एवं बचाव कार्य जारी, लापता युवती का शव मिला।

Chamoli Tharali disaster, relief and rescue operations continue in Chamoli by SDRF Uttarakhand Police, body of missing girl found.

एसडीआरएफ एवं  बचाव राहत दलों का बचाव राहत कार्य जारी

Chamoli Tharali disaster, उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में यमुना नदी से आई तबाही के बाद लापता लोगों को तलाशने का काम जारी है।

23 अगस्त 2025 को जनपद चमोली के थराली तहसील क्षेत्र व आसपास के इलाकों में देर रात हुई अतिवृष्टि/बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

टूनरी गदेरा में आए उफान के कारण थराली बाजार, कोटदीप एवं तहसील परिसर में मलबा घुस गया, जिससे कई मकान व दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा तहसील परिसर में खड़ी अनेक गाड़ियां मलबे में दब गईं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट गौचर से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल रात्रि में ही रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को गौचर से हरमनी तक पहुँचने के दौरान कई स्थानों पर अवरुद्ध मार्ग से मलबे को हटाते हुए, टीम वाहन से टीम किसी तरह हरमनी पहुँची।

हरमनी से आगे थराली तक लगभग 12 किमी का मार्ग जगह-जगह बाधित होने के कारण टीम ने विषम परिस्थितियों में पैदल यात्रा कर घटनास्थल तक पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया।

सगवाड़ा गाँव में देर रात आपदा की चपेट में आने से एक मकान के अंदर मकवा घुस गया था जिसमें 20 वर्षीय एक युवती मलवे में दब गई थी डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर रेस्क्यू कर युवती के शव को मलवे से निकाल लिया।

Chamoli Tharali disaster , एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चमोली में राहत एवं बचाव कार्य जारी, लापता युवती का शव मिला।
Chamoli Tharali disaster , एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चमोली में राहत एवं बचाव कार्य जारी, लापता युवती का शव मिला।

थराली से लगभग 05 किमी आगे ग्राम चेपडो में लगभग 60-65 वर्षीय एक वृद्ध के लापता होने की सूचना पर खोज हेतु एसडीआरएफ की एक सब-टीम निरीक्षक कर्ण सिंह घटनास्थल पहुँच चुकी है।

वर्तमान में एसडीआरएफ थराली क्षेत्र में लगातार सर्चिंग एवं रेस्क्यू कार्य कर रही है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *