‘जीएसटी बचत उत्सव’ अभियान के तहत सांसद और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को अल्मोड़ा के मुख्य बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की और हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती पर चर्चा की। मंत्री ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर दुकानदारों को पुष्प भेंट किए और ‘गर्व से कहो यह स्वदेशी है’ लिखे बोर्ड वितरित किए। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे इन बोर्डों को अपने प्रतिष्ठानों पर लगाकर स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाएं। अजय टम्टा ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी का सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे महंगाई का बोझ घटेगा और उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी।

उन्होंने जोर दिया कि स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने से न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को मजबूती मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छोटे व्यापारियों के सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए लगातार ठोस पहलें की जा रही हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट के नेतृत्व में दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, मेयर अजय वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा और पूर्व दर्जाधारी गोविंद पिलख्वाल सहित कई व्यापारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने मंत्री को मिठाई भेंट कर जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री दर्शन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद बिष्ट, अमित साह मोनू, मनोज सनवाल, ललित मेहता, कैलाश गुरुरानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, मदन बिष्ट, केतन, मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, संजय बिष्ट, अभिषेक जोशी, आनंद कनवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, संजय जोशी, चंदन बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। व्यापारियों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए अजय टम्टा का आभार जताया। मौके पर जिलाध्यक्ष महेश ने सभी मंडलों के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि अभियान का संदेश हर घर तक पहुंचे और लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *