हरिद्वार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिराम कुमार का निधन

हरिराम कुमार, हरिद्वार कांग्रेस का बहुत बड़ा नाम,दो बार हरिद्वार नगर पालिका परिषद के सभा सद रहे हरिराम कुमार, अपने समय में कांग्रेस पार्टी का मजबूत स्तंभ माने जाते थे।

विनम्र स्वभाव के मृदु भाषी हरिराम कुमार ने 88 वर्ष की उम्र में मंगलवार को अपने बिलकेश्वर कालोनी स्थित आवास में अंतिम सांस ली।

हरिराम कुमार लम्बे समय से कुछ अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने हरिद्वार में सामाजिक कार्यों में भी बढ चढ कर भागीदारी की, इतना ही नहीं हरिराम कुमार को कांग्रेस का थींक टैंक माना जाता था।

बिलकेश्वर कालोनी की स्थापना में उनकी बडी भूमिका रही। तमाम बिलकेश्वर कालोनीवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।शहर के गणमान्य लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया, और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
उनकी शवयात्रा आज उनके बिल्केश्वर स्थित आवास से खडखडी शमशान घाट के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *