DHANTERAS NEWS परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने आज भगवान धन्वंतरि और समृद्धि के देवता कुबेर की जयंती व धनतेरस पर्व की शुभकामनायें देते हुये कहा कि स्वास्थ्य ही सच्ची समृद्धि और सर्वोच्च धन है।

उन्होंने माँ गंगा के पावन तट, हिमालय की पवित्र धरती, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश से आरोग्य और समृद्धि का पर्व धनतेरस की अनंत शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि आयुर्वेद के देवता, भगवान धन्वंतरि, जी और समृद्धि के देवता, भगवान कुबेर, की कृपा सदैव भारत पर बनी रहे। सभी के जीवन में स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो। DHANTERAS NEWS

  • राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं समृद्धि का पर्व धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनायें
  • आयुर्वेद, मानवता के स्वास्थ्य और आरोग्य के लिये अनुपम उपहार
  • आयुर्वेद, मानवता की अमूल्य स्वास्थ्य परम्परा : स्वामी चिदानन्द सरस्वती
  • राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री मदन गोपाल जी सपरिवार आये परमार्थ निकेतन
  • धनतेरस के पावन अवसर पर रूद्राक्ष का दिव्य पौधा किया भेंट

DHANTERAS NEWS

DHANTERAS NEWS स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने आज राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर कहा कि आयुर्वेद, हमारी चिकित्सा पद्धति नहीं जीवन पद्धति है; आयुर्वेद, मानवता के स्वास्थ्य और आरोग्य के लिये अनुपम उपहार है और आयुर्वेद मानवता की अमूल्य स्वास्थ्य परम्परा है। स्वामी जी ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य और प्रकृति के बीच गहरा संबंध है। आयुर्वेद हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाये रखने की प्रेरणा देता है।

आयुर्वेद हमें प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर स्वस्थ रहने की प्रेरणा प्रदान करता है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। बड़ी पुरानी कहावत है पहला सुख निरोगी काया अर्थात हैल्थ फस्ट, सबसे पहले स्वास्थ्य है। स्वस्थ जीवन शैली को अपनाये बिना लाइफ स्टाइल को चेंज किये बिना उत्तम स्वास्थ्य की कल्पना संभव नहीं और बिना उत्तम स्वास्थ्य के अन्य सभी सुख अधूरे हैं।DHANTERAS NEWS

DHANTERAS NEWS

लक्ष्मी श्रीसुक्त में कहा गया है- धनमग्नि र्धनं वायुर्धनं सूर्यो धनं वसु अग्नि धन है, वायु धन है, सूर्य धन है, जल धन है, इनका सम्मान करें, इनका संरक्षण करें और इसके लिये हमें ग्रीड कल्चर से ग्रीन कल्चर की ओर जाना होगा, ग्रीड कल्चर से नीड कल्चर की ओर जाना होगा। यूज एंड थ्रो कल्चर से यूज एंड ग्रो कल्चर की ओर बढ़ना होगा ताकि प्रकृति, संस्कृति व संतति तीनों का संरक्षण व संवर्द्धन हो सके।

DHANTERAS NEWS

स्वामी जी कहा कि आज धनतेरस का दिन भारतीय परंपरा में विशेष महत्व रखता है। इसे समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक माना गया है। भगवान धन्वंतरि, जो आयुर्वेद के देवता हैं, आज के ही दिन अवतरित हुए थे और उन्होंने मानवता को आरोग्य और चिकित्सा का उपहार प्रदान किया था। इस दिन भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है, जिससे परिवार, समाज व राष्ट्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

DHANTERAS NEWS

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री मदन गोपाल जी ने कहा कि उत्तराखंड की दिव्य धरती पर आना बड़े ही सौभाग्य की बात है। बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम की यात्रा के पश्चात पूज्य स्वामी जी के पावन सान्निध्य में परमार्थ निकेतन गंगा आरती करने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ। परमार्थ निकेतन आकर हमारी यात्रा पूर्ण हो गयी।

दिव्यता की सुगंध से युक्त इस दिव्य वातावरण में चारों ओर संस्कारों और संस्कृति की महक व्याप्त है। यहां पर रात्रि विश्राम कर ऐसा लगा मानों आत्मा तृप्त हो गयी। यह पूरा वातावरण मन को आनंद प्रदान करने वाला है, जीवन को नई ऊर्जा व उल्लास से भरने वाला है। आज की परमार्थ निकेतन गंगा आरती में सम्पूर्ण मानवता के उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि हेतु विशेष प्रार्थना की गयी।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *