भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से
जानिये पंडित नितिन शुक्ला जी के साथ

forecast every day from haridwar

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक – 19 मई 2023*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
🌤️ *मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – अमावस्या रात्रि 09:22 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र – भरणी सुबह 07:29 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
*🌤️योग – शोभन शाम 06:17 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 10:56 से दोपहर 12:35 तक*
🌞 *सूर्योदय-05:25*
🌤️ *सूर्यास्त- 19:02*
👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – ज्येष्ठ अमावस्या, दर्श अमावस्या, भावुका अमावस्या,वटसावित्री व्रत (अमावस्यांत), शनैश्चर जयंती*
🔥 *विशेष – अमावस्या  पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः*
🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार*
*”अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते”*
🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*

🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷
🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*
🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*
🙏🏻

🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे* 🌷
🚜 *ज़मीन है अपनी… खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें …. न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें …और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें … सूर्य को अर्घ्य दें… और प्रार्थना करें ” आज जो मैंने पाठ किया …अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं …उनको उसका पुण्य मिल जाये | ” तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*
🙏🏻

🌷 *गंगा स्नान का फल* 🌷
➡ *20 मई 2023 शनिवार से गंगा दशहरा प्रारंभ ।*
🙏🏻 *”जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।” (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*
🙏🏻

🌷 *गंगा स्नान का मंत्र* 🌷
🙏🏻 *गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुन्य मिलने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ..*
🌷 *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा*
🙏🏻
🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करके कोई एक्शन लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है और आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको निजात मिलेगी। माताजी से आप अपने दिल की बात कह सकते हैं, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे। आप आज एक गुप्त तरीके से धन कमाने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कहीं धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है और यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। परिवार में यदि किसी से कुछ पुराने गिले-शिकवे चल रहे हैं, तो आप उन्हे न उखाडे़ं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ टाइम अकेले में बताएंगे, जिससे दोनों के बीच यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी कम होंगी। परिवार में चल रही कलह को आप घर से बाहर ना जाने दें। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्या को आप वरिष्ठ की मदद से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। किसी को धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह धन वापस मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जिनमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य लें। यदि आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा ना होने के कारण समस्या आ रही थी, तो वह भी आज अत्यधिक मेहनत के बाद ही पूरा होता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके साथ कोई धोखा कर सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके सुख सुविधाओं के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी निवेश संबंधी योजना में ध्यान लगाएंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको समस्या देगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बहनों से पूछ कर आप किसी योजना में ध्यान लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा धन व्यय करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो आपको कोई समस्या दे सकता है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको समस्या देगा। यदि आपको आस-पड़ोस में आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उतपन्न हो, तो आपस में चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात के कारण तनातनी रहेगी, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना बनती दिख रही है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आज आप कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत ना करें। अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी वह परीक्षा की तैयारियों को कर सकेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने मन की बात माताजी से कहने का मौका मिलेगा, इसलिए आज आप कोई बडा निवेश कर सकते हैं, जिसमें बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद दिख रही है। किसी नये वाहन को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। आपको एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्च आपकी समस्या बनेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो इसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर लगाम लगाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आज आपको किसी काम के पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में यदि आप सम्मिलित हो, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है, लेकिन आप अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जो मित्र के रूप में आपके साथ होंगे, लेकिन आप उन्हे चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, यदि कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज ना करें

9319038494 पर अपनी समस्या लिखकर व्हाट्सएप करें।
आचार्य नितिन शुक्ला हरिद्वार
www.panitjiharidwarwale.com

जानिए अपना दैनिक राशिफल, पंचांग अपने जन्मदिन के अनुसार वर्षफल विद्वान पंडित नितिन शुक्ला जी से केवल आपके विश्वसनीय न्यूज पोर्टल Newsok24.com पर लिंक पर क्लिक करें और अपना दिन बना लें, लाईक और शेयर भी करें 🙏

One thought on “भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *