सुशासन माह के रूप में मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। कहा कि जिन विभागों द्वारा सुशासन माह में कार्य किए गये उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी व आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से सुशासन माह में किये गये कार्यो की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों द्वारा न्यून भ्रमण करने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी जारी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्राथमिकता जनता की समस्याओं को सुनना और उनका निस्तारण करना है। जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं बाल विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि गांवों के भ्रमण के दौरान कुछ बच्चे कुपोषित मिले। जिलाधिकारी ने बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जहां-जहां बच्चे कुपोषित मिले हैं और उस क्षेत्र की सुपरवाइजर द्वारा उसका संज्ञान नहीं लिया गया, ऐसे सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्यवाही करें।

dm paudi garhwal news

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुने और उनका समाधान मौके पर ही करें। उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी माह को सुशासन माह के रूप में मनाए जाने को लेकर सभी विभागीय अधिकारी गांव में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुने। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने विकास कार्यों का निरीक्षण भी करें। कहा कि जिनके द्वारा विकास कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है तो उनके खिलाफ कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों के कार्यों की मॉनिटरिंग भी करें। उन्होंने कहा किसी कार्मिक द्वारा सही रूप से कार्य नहीं किया जा रहा है तो उनपर भी कार्यवाही अमल में लाई जाए। बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एसडीओ वन आईषा बिष्ट, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *