Guru Purnima, गुरु, शिष्य को पारसमणि की तरह बहुमूल्य बनाता है – डॉ पण्ड्या
Guru Purnima, Guru makes the disciple as valuable as Parasmani – Dr. Pandya
गुरुपूर्णिमा श्रद्धा के आत्म निरीक्षण का दिन – शैलदीदी
पंचांग 2025, आडियो बुक, दिशाबोध डॉक्यूमेंट्री आदि का विमोचन, बड़ी संख्या में गुरुदीक्षा व विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न
Guru Purnima, हरिद्वार 21 जुलाई।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉक्टर प्रणव पण्ड्या ने शांति कुंज में देश विदेश से आए शिष्यों को संबोधित करते हुए कहा, कि सद्गुरु ही शिष्य के जीवन का कायाकल्प करते हैं।
Guru Purnima, गुरु शिष्य के जीवन को संवारते हैं, पारसमणि की तरह बहुमूल्य बनाते हैं। सद्गुरु के चरणों में बैठकर ही शिष्य की उन्नति होती है। सद्गुरु शिष्य के अंतर्मन को स्वच्छ व निर्मल बनाते हैऔर शिष्यत्व के सच्चे गुण को विकसित करते हैं। गुरु शिष्य के जीवन में शिक्षक, गुरु व सद्गुरु के रूप में आते हैं।
डॉ. पण्ड्या शांतिकुंज में गुरुपूर्णिमा पर्व मनाने देश-विदेश से आये गायत्री साधकों को संबोधित कर रहे थे। Guru Purnima,
गुरुगीता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सद्गुरु अपने का शिष्य को सद्ज्ञान देकर कायाकल्प करता है।
युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के रूप में एक महान सद्गुरु हमारे बीच आयें, करोड़ों लोगों को दीक्षा दी और उन्होंने उनके जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किया।
उन्होंने कहा कि गुुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु का सदैव स्मरण व समर्पण के भाव निरंतर जीवित रखिये और श्रद्धा भाव को सतत बढ़ाने हेतु संकल्पित हो आगे बढ़े। श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि आज का यह महापर्व त्याग और समर्पण का है। उन्होंने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया,Guru Purnima,
प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी ने गुरुपूर्णिमा महापर्व का पर्व पूजन वैदिक पद्धति से किया। इस दौरान युगगायकों ने ‘जिनने अमर किया इतिहास आज हम उनकी जय गायें’ जैसे गुरुमहिमा-भक्तिगीत से सराबोर कर दिया। मुख्य कार्यक्रम का संचालन श्याम बिहारी दुबे एवं डॉ गायत्री किशोर त्रिवेदी ने किया। सायं ब्रह्मवादिनी बहिनों ने दीपमहायज्ञ सम्पन्न कराया।
निःशुल्क हुए विभिन्न संस्कार
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर युगऋषि पूज्य पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के प्रतिनिधि के रूप में श्रद्धेय डॉ पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी ने सैकड़ों साधकों को गायत्री महामंत्र की दीक्षा दी। साथ ही पुंसवन, नामकरण, उपनयन सहित विभिन्न संस्कार बड़ी संख्या में निःशुल्क सम्पन्न कराये गये,Guru Purnima,
विशेष डॉक्यूमेंट्री, आडियो बुक आदि का विमोचन
गायत्री परिवार ने शांतिकुंज द्वारा तैयार की गयी विशेष डाक्यूमेंट्री, चेतना की शिखर यात्रा पुस्तक की आडियो बुक, व्यसन मुक्ति मार्गदर्शिका, शांतिकुंज पंचांग २०२५ आदि का विमोचन किया।,Guru Purnima