Haridwar Kumbh, हरिद्वार कुंभ में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाये- राज्यपाल

Haridwar Kumbh, Maximum use of modern technology should be made in Haridwar Kumbh: Governor

हरिद्वार कुंभ मेला अधिकारी सोनिका और पुलिस महानिरीक्षक रावत ने मेले को लेकर की राज्यपाल से मुलाकात की।

Haridwar Kumbh, कुंभ मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका एवं पुलिस महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र रावत ने आज लोक भवन में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने राज्यपाल को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Haridwar Kumbh, हरिद्वार कुंभ में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाये- राज्यपाल
Haridwar Kumbh, हरिद्वार कुंभ में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाये- राज्यपाल

राज्यपाल ने कुंभ मेले में तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित व्यवस्थाओं, आधुनिक सर्विलांस प्रणाली तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर अनुभव के लिए उपलब्ध आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।

राज्यपाल ने मेले की व्यवस्थाओं में एनसीसी, विश्वविद्यालयों, पूर्व सैनिकों, स्वयंसेवी संगठनों सहित विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्वच्छता एवं सैनिटेशन व्यवस्था को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और राज्य की समग्र प्रतिष्ठा से भी जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है।

आयोजन की सफलता से प्रदेश को आर्थिक एवं पर्यटन की दृष्टि से लाभ मिलने के साथ ही उत्तराखण्ड की सकारात्मक छवि को भी और मजबूती मिलेगी।

राज्यपाल ने कुंभ मेले की व्यवस्थाओं से संबंधित सभी विभागों एवं संस्थाओं के बीच निरंतर समन्वय और प्रभावी संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि कुंभ मेला 1 जनवरी से 30 अप्रैल, 2027 तक आयोजित होगा, इसमें कुल 10 स्नान पर्व, जिनमें चार अमृत स्नान शामिल हैं। मेला अधिकारी ने बताया कि कुंभ क्षेत्र को चार जिलों और 32 सेक्टरों में विभाजित कर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों, पुलों, सड़कों सहित स्थायी निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। साथ ही अस्थायी टेंट सिटी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का कार्य भी प्रगति पर है। मेले से जुड़े सभी लाइन विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक कुंभ ने राज्यपाल को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल एवं अन्य अभ्यास किए जा रहे हैं। एसडीआरएफ एवं पुलिस सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *