थाना सिडकुल हरिद्वार
धोखाधडी के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा
वर्ष- 2022 से लगातार चल रहा था फरार
पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु लगातार दी जा रही थी दबिश
ठिकाने बदल-बदल कर कर रहा था, पुलिस को गुमराह
माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गिरफ्तारी वारण्ट
थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 388/22 पंजीकृत किया गया उक्त अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा संपादित की जा रही है।
उक्त अभियोग में वांछित चल रहे आरोपित अरुण कुमार को जो की लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी।
आरोपित लगातार अपने रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था, आरोपित पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी हेतु ₹5000/- का इनाम घोषित किया गया तथा माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया।
उक्त आरोपित की तलाश हेतु मुखवीर तन्त्र को सक्रिय कर मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपित अरुण कुमार उपरोक्त को पुलिस चौकी बलवा गेट कोतवाली जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के पास से पकडा गया।
नाम व पता आरोपित
अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भलुवा पोस्ट अंतवाडी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।
पुलिस टीम
1 .उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान चौकी प्रभारी कोर्ट
2. कांस्टेबल जितेंद्र तोमर
3. कांस्टेबल गजेंद्र