illegal drugs, ज्वालापुर के मकान में बरामद भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाएं, मालिक फरार, पार्टनर गिरफ्तार

illegal drugs, Huge amount of illegal drugs recovered from Jwalapur house, owner absconding, partner arrested

ज्वालापुर पुलिस व जिला औषधि विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी से अवैध रुप से दवाइयां बेच रहे नशे के सौदागरों में हडकंप

ज्वालापुर मौहल्ला चौहानान में मकान के अंदर से भारी मात्रा में रखी थी अवैध नशीली दवाएं ।

illegal drugs, नशा तस्करी पर लगाम लगाने एवं नशीली दवाइयों का विक्रय रोकने के लिए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने औषधि विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मोहल्ला चौहानान स्थित लिम्ब्रा फार्मेसी में आकस्मिक चैकिंग की गई तो कोई अवैध/ प्रतिबंधित नशीली दवाइयां नहीं मिली।

illegal drugs, लेकिन,मौके पर मौजूद आमिर पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला घोसियान कोतवाली ज्वालापुर से स्वापक एवं मन: प्रभावी औषधीयों के बारे में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आमिर ने बताया कि लिम्ब्रा फार्मेसी मेडिकल का मालिक जुबैर है और वह खुद पार्टनरशिप में काम करता है। दवाइयां उसके मौहल्ला चौहानान में ही स्थित घर में रखी हैं।

illegal drugs, नशीली दवाइयां, कैप्सूल, कफ सिरप, टैबलेट आदि अवैध रूप से दवाई बेचे जाने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर दिनांक 24/06/2025 को संयुक्त टीम ने मोहल्ला चौहानान स्थित मकान में छापेमारी की जहां अन्दर भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां, कैप्सूल, कफ, सिरप, टैबलेट, illegal drugs,
1- (KUF-RELIEF)(कोडिंग फास्फेट)- 50 बोतल
2- (NOVCURE)(अल्प्राजोलम)- 4350 टैबलेट
3- (ULTRA-KING)(ट्रामाडोल)- 210 टैबलेट
4- PYEEVON-SPAS-PLUS- 72 कैप्सूल बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 322/2025 धारा 8/22/29 NDPS ACT में अभियान पंजीकृत किया गया। आरोपी आमिर को पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा मौके से फरार मैडिकल शॉप मालिक जुबैर की तलाश की जा रही है।

छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में
1-प्रभारी चौकी बाजार देवेन्द्र तोमर
2-का0 आलोक नेगी
3-का0 कर्म सिंह चौहान तथा औषधि/drugs/टीम में
1-निरीक्षक अनीता भारती
2-निरीक्षक मेघा
3-निरीक्षक हरीश सिंह शामिल रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *