शीमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट में व्याप्त अव्यवस्थाओं की लगातार मिल रही शिकायत के बाद सोमवार को नगर आयुक्त नमामि बंसल ने प्लांट पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट से उठने वाली दुर्गंध और खुले में बह रहे लीचेट को देखकर वह बिफर पड़ीं। उन्होंने इस दौरान प्लांट हेड और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दुर्गंध और लीचेट को तत्काल रोकने के निर्देश दिए। कहा कि अगर जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधरेगी तो कंपनी का भुगतान रोक कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उधर, इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त के सामने प्लांट की व्यवस्थाओं को लेकर जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। दरअसल, शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट से उठ रहे दुर्गंध से सेलाकुई और आसपास की करीब पचास हजार की आबादी का जीना मुहाल हो रखा है। साथ ही प्लांट से निकल रहा लीचेट आसन नदी के साथ ही आसपास के खेतों को भी दूषित कर रहा है। स्थानीय लोग कई बार प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने और अव्यवस्थाओं को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं। लेकिन अभी तक न तो प्लांट शिफ्ट हुआ और न ही प्लांट में व्याप्त अव्यवस्थाएं सुधरी हैं।

दो जुलाई को विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सेलाकुई के सभासद और जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी के साथ ही नगर आयुक्त से मिले और कूड़ा निस्तारण प्लांट की व्यवस्थाओं को सुधारने को कहा। ऐसा नहीं होने पर विधायक ने प्लांट पर ताला लगाने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद सोमवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारियों के साथ शीशमबाड़ा प्लांट पहुंची और प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट से उठने वाले दुर्गंध और खुले में बह रहे लीचेट को देखकर नगर आयुक्त प्लांट हेड और कर्मचारियों पर बिफर पड़ीं। उन्होंने तत्काल दुर्गंध को रोकने और लीचेट को बहने से रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य अव्यस्थाओं को भी तत्काल दूर करने को कहा।

चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कंपनी का भुगतान रोक दिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी को दो साल कूड़े के निस्तारण के लिए दिए गए हैं। एक साल पूरा होने वाला है। अगर तय समय में निस्तारण नहीं हुआ तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर हंमागा किया और नगर आयुक्त के सामने अपना आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दुर्गंध और लीचेट से क्षेत्रवासियों को निजात नहीं मिली तो कूड़ा प्लांट पर ताला जड़ दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी, सभासद विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, विनोद कुमार, किरण पवार, शूरवीर सिंह चौहान, पूनम पवार, विजय पवार आदि लोग मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *