विहिप और बजरंग दल ने धनपुरा में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि पुलिस चौकी से महज दौ सौ मीटर की दूरी पर अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्फोट की घटना गंभीर मामला है। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है।

घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि उन्हे सरकारी अस्पताल में ले जाकर उपचार और मेडिकल कराया जाना चाहिए था। स्थानीय पुलिस ने विस्फोट को थिनर से हुआ मामूली धमाका बताया है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल द्वारा एसएसपी से संपर्क कर उन्हें मामले की गंभीरता से अवगत कराने पर उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। अनुज वालिया ने दावा किया कि विस्फोट बेहद भयावह था। जिससे 200 मीटर तक गंभीर नुकसान पहुंचा और गोदाम की टीन शेड को भी फाड़ दिया। घटना में घायलों के घाव बता रहे हैं कि वहां मामूली पटाखे नहीं बनाए जा रहे थे। बल्कि विस्फोटक पदार्थ तैयार वहां से विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जा रहे थे।

घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामदगी भी हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बारूद कहां से आया, इसका भी पता लगाया जाना चाहिए। इसलिए पूरे मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी काईवाई की जाए।

विहिप प्रदेश अध्यक्ष रविदेव आनन्द ने कहा कि हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना चिंताजनक है। इसके पीछे कोई षड़यंत्र भी हो सकता है। इसलिए पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री को इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिसमें एनआईए को भी शामिल किया जाना चाहिए। रविदेव आनंद ने कहा कि यह एक गंभीर जांच का विषय है। इस मामले को केवल अवैध पटाखे बनाने की फैक्ट्री बताकर निपटाया नहीं जा सकता। यह देश की सुरक्षा का मामला है। इस घटनाक्रम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई हो और उच्च स्तरीय जांच तत्काल प्रभाव से की जाए।

विहिप प्रचार प्रसार विभाग के प्रांत प्रमुख पंकज चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की घटनाओं को कतई सहन नहीं किया जाएगा। इसके पीछे के षड़यंत्र को उजागर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी बख्शा नहीं जाए। सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रैसवार्ता में विहिप प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया, बजरंग दल के बलोपासना प्रमुख सौरभ चौहान, विहिप के प्रांत प्रचार प्रमुख पंकज चौहान, विहिप जिला मंत्री जीवेंद्र तोमर, बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुल्तानिया, अंगद सक्सेना, विक्की, कार्तिक दिवाकर, तरुण चौहान आदि मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *