Journalist Welfare Fund, संकटग्रस्त और गम्भीर बिमारी से ग्रस्त पत्रकारों के परिवारों को मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से प्रदत्त आर्थिक सहायता जिले में पहुंची।
Journalist Welfare Fund ,Financial assistance provided from the Chief Minister Journalist Welfare Fund to the families of distressed and seriously ill journalists reached the district.
मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष द्वारा संकटग्रस्त और पत्रकारों हेतू प्रदत्त डिमांड ड्राफ्ट जिलाधिकारी व एसएसपी ने किए वितरित
सरकार द्वारा नामित मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा और अमित शर्मा की उपस्थिति में किये गए चैक वितरित।
जिले के तीन पत्रकारों के आश्रितों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त एक पत्रकार को र5-5 लाख के सहायता चैक वितरित
Journalist Welfare Fund, हरिद्वार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) से मान्यता प्राप्त, श्रमजीवी मृतक पत्रकार के आश्रितों एवं गम्भीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकारों को आर्थिक सहायता के डिमांड ड्राफ्ट जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा वितरित किए गए,इस अवसर पर मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा एवं अमित शर्मा मौजूद रहे।




सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में हरिद्वार सूचना विभाग द्वारा आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा समाज के हर वर्ग का सम्मान किया जा रहा है, तथा आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को गंभीर बीमारी के कारण मृतक पत्रकारों के आश्रितों एवं गंभीर रूप से बीमार सक्रिय पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जो कि एक सराहनीय कार्य है।
उन्होंने कहा कि जो पत्रकार ईमानदारी ,नागरिक कर्तव्य व शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करते हुए अल्पसमय में चले गए उनके आश्रित परिजनों को मुख्यमंत्री की ओर से 5 लाख की सहायता देकर एक अभिभावक की अनुभूति कराई है।
पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा व अमित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार व सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की सकारात्मक पहल ने पहली बार इस बार शत-प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृत किया है।
उन्होंने बताया की 15 मृतक पत्रकारों के परिजनों व 2 गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त पत्रकारों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है।
इसी क्रम में हरिद्वार जनपद से श्रीमती अक्षिता शर्मा पत्नी अरुण शर्मा,श्रीमति सरिता पत्नी अमर सिंह व श्रीमती चंदा देवी पत्नी नरोत्तम शर्मा तथा गम्भीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकार विवेक शर्मा को 5-5 लाख के चैक वितरित किये गए।
इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, प्रेस क्लब हरिद्वार अध्यक्ष् धर्मेंद्र चौधरी,जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह सहित पत्रकारगण मुख्य रुप से शामिल रहे।

Gud job ine sab ki sahayata karke aapse bahut hi achcha kam Kiya ♥️😊👌🙏