Kanwar Mela, DGP Uttarakhand, डीजीपी उत्तराखंड ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद,सफल हो मेला, करी फरियाद

Kanwar Mela, DGP Uttarakhand, took blessings of Maa Ganga, made a request for the Mela to be successful.

मेले में राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों सहित अन्य ईकाइयों के 7 हजार सुरक्षाकर्मीयों की तैनाती – डीजीपी

हरकी पैड़ी पर मातहत पुलिस ऑफिसर्स सहित की मां गंगा की पूजा आरती

गंगा पूजन में आईजी लाॅ एड आर्डर निलेश आनंद भरणे सहित अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद।

Kanwar Mela, DGP Uttarakhand, डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ ने कांवड मेले के पहले दिन हरिद्वार में हरकी पैड़ी पहुंच कर मां गंगा की पूजा आरती की और कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न कराने को प्रार्थना की।

आज 11 जुलाई को कांवड मेले के पहले दिन डीजीपी दीपम सेठ ने कांवड़ मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया।
मां गंगा से आशीर्वाद के दौरान उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
डीजीपी ने मां गंगा के दुग्धाभिषेक के बाद हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर हरकी पैड़ी की सुरक्षा उपायों को भी परखा।

उन्होंने गंगा घाट पर ही मिडिया से बातचीत करते हुए कहा मेले की चाकचौबंद व्यवस्था के लिए हम पिछले एक महीने से ज्यादा समय से प्रयास रत है, हमारी आस्था का प्रतीक है ये मेला सुरक्षित और व्यवस्थित हो इसके लिए राज्य और केन्द्र की सुरक्षा एजेंसियों, तथा अन्य इकाईयों के कुल 7 हजार सुरक्षाकर्मीयों की तैनाती की है।
हम सीमावर्ती जन पदों और राज्यों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा की दृष्टि से यातायात की दृष्टि से लगातार सम्पर्क में हैं और कामना करते हैं कि मेला सकुशल संपन्न हो।#Kanwar Mela, DGP Uttarakhand

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *