
kedarnathyatra, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आया मलबा, दो यात्रियों की मृत्यु तीन पोर्टर घायल
kedarnathyatra, debris fell on Kedarnath Yatra route, two passengers died and three porters were injured

kedarnathyatra, श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आज सुबह 11:20 बजे जंगलचट्टी के पास ऊपर पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने से कुछ यात्री व डांडीकंडी वाले उसकी चपेट में आ गए।
उत्तराखंड पुलिस के अनुसार घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, किन्तु अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और SDRF टीम ने मौके पर पहुँचकर घायलों का रेस्क्यू किया, 3 घायलों को उपचार हेतु गौरीकुंड भेजा गया है, जबकि दो मृतकों जिनमें यात्रियों के होने की सम्भावना है की पहचान के प्रयास जारी हैं ।

फिलहाल यात्रा मार्ग पर पुलिस की निगरानी में यात्रा को सुचारू कर दिया गया है पुलिस की देखरेख में आवागमन जारी है।
उत्तराखंड पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि पर्वतीय मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें व प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

