भगवानपुर विकासखंड के शाहजहांपुर गांव की माया देवी कभी एक साधारण गृहिणी थीं। जो मंगलमय सीएलएफ के सिमरन स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य है। उनके पास ना कोई आय का स्रोत था और ना ही व्यवसाय करने का कोई अनुभव। आर्थिक तंगी के कारण घर चलाना बेहद कठिन हो गया था। लेकिन आज वही माया देवी अपने गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। वे अब एक सफल महिला उद्यमी हैं, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास, मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर अपनी पहचान बनाई है।

माया देवी के जीवन में यह सकारात्मक बदलाव ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के माध्यम से आया। वर्ष 2023-24 में उन्होंने परियोजना के अंतर्गत एकल कृषि उद्यम गतिविधि में “बकरी पालन” व्यवसाय के लिए आवेदन किया। परियोजना की सहायता से उनकी कुल ₹3 लाख की व्यवसायिक योजना तैयार की गई, जिसमें ₹75,000 की अनुदान राशि, ₹75,000 उनका स्वयं का अंशदान और ₹1,50,000 बैंक ऋण के रूप में शामिल था।

 

इस वित्तीय सहयोग से माया देवी ने 10+1 बकरियों की एक इकाई स्थापित की। इस इकाई के माध्यम से वे अब प्रति अर्धवार्षिक (छः माह) ₹25,000 से ₹30,000 तक की आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से न केवल उनका परिवार सुचारू रूप से चल रहा है, बल्कि उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार की अन्य आवश्यकताओं को भी बेहतर ढंग से पूरा करना शुरू कर दिया है।

माया देवी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर महिलाओं को सही दिशा और सहयोग मिले तो वे किसी भी कठिन परिस्थिति को पार कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उनकी कहानी आज शाहजहांपुर गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं को यह संदेश देती है कि हर चुनौती के पीछे एक नई संभावना छिपी होती है। माया देवी आज सामाजिक बदलाव की प्रतीक बन चुकी हैं और उनकी यह यात्रा सैकड़ों महिलाओं को आगे बढ़ने की राह दिखा रही है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *