जनपद की महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की नई पहल

महिला समूह को क्लाउड किचन के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण का मुख्य विकासअधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने किया शुभारंभ

प्रदेश का पहला जनपद है हरिद्वार जहां क्लाउड किचन के लिए महिलाओं को जिला प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है प्रशिक्षण

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पंजाब नेशनल बैंक केसीएसआर गतिविधियों के अर्न्तगत क्लाउड किचन का दिया जा रहा प्रशिक्षण

दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकास खण्डों की 30 महिलाओं को दिया जा रहा क्लाउड किचन का प्रशिक्षण

हरिद्वार। जनपद में महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एक नई पहल की गई है, जिसमें क्लाउड किचन के माध्यम से रोजगार के अवसर सुदृढ़ करने के लिए एवं कामगार कर्मचारियों को घर जैसा खाना उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने आज ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेटर सेंटर में दीप प्रज्वलित कर क्लाउड किचन के दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महिला समूह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि क्लाउड किचन के माध्यम से महिलायें अपने घर से ही व्यवसाय शुरू कर रसोई से रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें और अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद ने कई इंडस्ट्रियल एरिया एवं कंपनिया है जिसमें कार्य करने वाले कामगारों को खाने की डिमांड रहती है तथा उनकी यह परेशानी है कि उन्हें उनकी मनपसंद का खाना उपलब्ध नहीं होता, उन्हें घर जैसे खाना एवं उनकी मनपसंद का खाना उपलब्ध हो इसी उद्देश्य से महिलाओं को दूसरे चरण का क्लाउड किचन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि पहले चरण में 25 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिनके द्वारा गंगा रसोई के नाम से अपना क्लाउड किचन का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल ने बताया की इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन एनआरएल एमएमयूयाई और रिप टीम के सहयोग से आर सेटी द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कराया जा रहा है। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाए देते हुए बताया की हमारी मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना टीम द्वारा ट्रेनिंग के दौरान सबको उद्यम रजिस्ट्रेशन, बी एम सी, फ़ूड लाइसेंस आदि सेवाए उपलब्ध की जाएगी। साथ ही सीसीएल, सीआईएफ, एवं वीओ से फंड्स की व्यवस्था की जाएगी।

लीड बैंक अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया की इस कार्यक्रम का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक के सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत किया जा रहा है।

इस अवसर पर निदेशक आरसीटी शिव कुमार, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, परियोजना प्रबंधक रिप संजय सक्सेना, एमसेल्स अमित शर्मा, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से बीपीडीई राव आशकर,इंक्यूबेशन मैनेजर योगेन्द्र सिंह एवं सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित क्लाउड किचन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाएँ मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed