वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में थानाध्यक्षों को ऑनलाइन सुविधाएं जनता तक सुगमता से पहुंचाने, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल को सतर्क रहने और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। एसएसपी ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत साधु-संत का भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और ऑपरेशन भल छौ के तहत वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की हिदायत दी।

यातायात व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने तथा यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए गए। इस मौके पर एसओजी अल्मोड़ा के कांस्टेबल इरशाद उल्ला को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग प्रकरण में तीन अभियुक्तों को वाहनों समेत गिरफ्तार करने पर ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ चुना गया। इसके अलावा प्रभावी पुलिसिंग और सराहनीय कार्य करने वाले 10 अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी, विमल प्रसाद, राजीव टम्टा सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *