उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस तरह से महिला अपराधों के मामले में उत्तराखण्ड भाजपा के विधायकों व पदाधिकारियों की संलिप्तता सामने आ रही है। वो काफी शर्मनाक है। उन्होंने उत्तराखण्ड में बढ रहे महिला अपराधों पर अपनी चिंता प्रकट करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यशैली पर कई  सवाल खड़े किए।

कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों के बढ़ते आंकड़ों से आज पूरा उत्तराखंड राज्य शर्मिंदा है। बेटियों की जमीन पर सत्ता और संरक्षण का ऐसा गठजोड़ सामने आया है, जो न केवल हमारी संवेदनशीलता को झकझोरता है, बल्कि पूरे राज्य के न्याय और नैतिक ढांचे पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में राज्यभर में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, हत्या और जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आई है। उत्तराखण्ड राज्य में औसतन प्रति माह एक बलात्कार और हत्या की घटना घटित हो रही है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमी और उसकी साथी के साथ बार-बार दुष्कर्म के लिए मजबूर किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह घटनाएं हरिद्वार, आगरा, वृंदावन जैसे कई स्थानों पर हुईं।

अनामिका शर्मा को अपने इस घृणित अपराधिक कृत्य के लिए जेल जाना पड़ा परन्तु इससे बडी शर्म की बात और क्या हो सकती है कि अनामिका शर्मा को योगा दिवस के अवसर पर सरकार की ओर से सम्मानित किया जाता है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि अनामिका शर्मा को जेल में वीआईपी सुविधायें दी जा रही हैं, यह बात अनामिका शर्मा की सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो क्ल्पिंग से भी साबित हो गया है जिसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या जेल प्रशासन सभी कैदियों को इसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराता है कि वे अपने घर पर बात कर सकें?

ज्योति रौतेला ने यह भी कहा कि एक ओर भाजपा यूसीसी कानून का गाना गा रही है वहीं उसी की पार्टी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर प्रकरण ने भाजपा के झूठ और नैतिकता की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर द्वारा यूसीसी कानून की खुलेआम अवमानना ही नहीं की गई बल्कि महिला के सामाजिक सम्मान के साथ राजनीतिक खिलवाड़ किया गया जिस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा महज “नोटिस” देने वाली कार्यवाही की गई, क्या यही भाजपा की पारिवारिक नैतिकता है?

ज्योति रौतेला ने कहा कि एनसीआरबी की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड बेटियों के लिए असुरक्षित है। 2022 में एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ 4,337 अपराध दर्ज हुए हैं, जिनमें 867 रेप और 637 नाबालिग बच्चियों से रेप शामिल हैं। बावजूद इसके, भाजपा सरकार तथा राज्य का महिला आयोग और प्रशासन तीनों चुप हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के कृत्य और पार्टी की चुप्पी, दोनों ही बेटियों के लिए खतरे का संकेत हैं। उन्होंने धामी सरकार के विगत तीन वर्ष के कार्यकाल में महिला अपराध की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए कहा कि राज्य में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विशेषकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला अपराध की घटनाओं पर प्रदेश महिला कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती तथा लगातार इसके खिलाफ सडक से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *