poltical news

poltical news भाजपा ने कांग्रेस विधायकों से जनहित में विधानसभा प्रवर समिति की बैठक शामिल होने का आग्रह किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि निकाय चुनावों और ओबीसी आरक्षण को लेकर विपक्ष को गंभीरता दिखाने की जरूरत है। उन्होंने प्रवर समिति की पहली बैठक से कांग्रेस विधायकों के नदारद रहने पर चिंता जताई है। साथ ही निकाय चुनावों और उसमे ओबीसी प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है। poltical news

poltical news उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस सार्वजनिक मंचों पर निकाय चुनाव नही करने के झूठे आरोप सरकार पर लगाती रहती है । लेकिन अफसोस इस मुद्दे पर गठित प्रवर समिति की बैठक में उनके विधायकों ने शामिल होना भी जरूरी नहीं समझा । यदि उन्हें कुछ भी आपत्ति है तो उन्हें अपनी पार्टी का पक्ष रखने के लिए सामने आना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि दरअसल कांग्रेस पार्टी नही चाहती है, ओबीसी समाज का आरक्षण निर्धारण हो।

वह राजनैतिक लाभ के लिए निकाय चुनाव के गंभीर मुद्दे पर गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखा रही है। हकीकत यह है कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी आरक्षण के खिलाफ है, वह नहीं चाहती समाज के पिछड़े वर्ग को निकाय चुनाव में उनका प्रतिनिधित्व मिले। उनकी जल्दी चुनाव कराने की मांग के पीछे की असल मंशा एक बड़े वर्ग को जनप्रतिनिधित्व की भूमिका से अलग करना है। poltical news

जबकि भाजपा ने इस विषय को गंभीरता से देते हुए एकल सदस्यीय आयोग बनाया, उस आयोग की विस्तृत रिपोर्ट को सदन में रखा। जहां सदन की सहमति से बनी प्रवर समिति की बैठक में भी हमारे विधायक चर्चा के लिए उपस्थित रहे ।

वहीं कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है और उनके लिए यह पूरा विषय राजनीतिक है। जनता देख रही है कि वे संवैधानिक संस्थाओं एवं प्रक्रियाओं को लेकर झूठे आरोप तो लगाते हैं लेकिन कभी इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख नही दिखाया, हमेशा उसका दुरुपयोग करने की कोशिश में लगे रहे। उन्होंने आग्रह किया कि अभी भी एक अवसर है कांग्रेस के सामने, 24 सितंबर को होने वाली प्रवर समिति की दूसरी बैठक में अवश्य भाग लेना चाहिए।

उन्हें मुद्दे की गंभीरता को समझना चाहिए कि समिति को 8 अक्तूबर तक रिपोर्ट सौंपनी है। लिहाजा दलगत राजनीति को दरकिनार कर जनहित में कांग्रेस पार्टी को पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए।

poltical news

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *