*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुआ जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम*

*44 शिकायतें दर्ज, 26 का मौके पर ही निस्तारण; जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश*

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम के तहत आज जिला कार्यालय सभागार में आम जनमानस की समस्याओं को सुनने तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 26 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों को आवश्यक कार्यवाही एवं निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान मैखंडा निवासी रमेश लाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान उनकी गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाया है। वहीं नारायणकोटी निवासी जसपाल लाल ने भी एनएच द्वारा उनकी दुकान तोड़े जाने के बाद मुआवजा न मिलने की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी।

इसके अतिरिक्त तिलवाड़ा निवासी सुबोध चमोला ने भूमि से संबंधित प्रकरण की फाइल लंबे समय से तहसील स्तर पर लंबित होने की जानकारी दी। नाग जगई निवासी ऋतिक ने अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया, जबकि कांडा गांव की विजया देवी ने बीपीएल कार्ड बनाने की मांग की।

जनसंवाद कार्यक्रम में भरदार जागरूकता मंच के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने सिलगांव–मठियाणा–सौंदा मोटर मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। वहीं मंच के महासचिव भगत सिंह चौहान ने सुमाड़ी–कंडाली मोटर मार्ग पर उखड़े डामर की मरम्मत तथा नालियों के निर्माण की मांग रखी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और शिकायतों के निस्तारण की जानकारी जिला कार्यालय के साथ-साथ संबंधित शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीएम पोर्टल पर 216 शिकायतें लंबित हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण किया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 01 जनवरी 2025 से अब तक कुल 3346 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ आर.पी. नैथानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *