अजीत सिंह जयंती पर रालोद ने किया भावपूर्ण नमन, नन्दपुरी कार्यालय में पुष्पांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित

हरिद्वार। राष्ट्रीय लोकदल के कैम्प कार्यालय नन्दपुरी, ज्वालापुर में आज 12 फरवरी को पार्टी के लोकप्रिय एवं दूरदर्शी नेता स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर एवं मिठाई वितरित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चौधरी अजीत सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव चौधरी अशोक बलियान ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह भारतीय सामाजिक एवं राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य में कृषि, उद्योग और प्रौद्योगिकी के गहन जानकार के रूप में एकमात्र अनूठे व्यक्तित्व थे।

प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय अजीत सिंह ऐसे राजनेता थे जो धुर विरोधी विचारधाराओं वाली राजनीतिक पार्टियों में भी समान रूप से सम्मानित रहे। उनकी राजनीति संवाद, समन्वय और सिद्धांतों पर आधारित रही।

प्रदेश महासचिव लोकेश सैनी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने सदैव किसान-मजदूर की समस्याओं और सरकार की कार्यशैली के बीच उत्पन्न तनाव को कम कर योजनाओं को धरातल पर उतारने में सेतु की भूमिका निभाई। वहीं हरिद्वार जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि जब-जब वे किसी विभाग के मंत्री रहे, उन्होंने बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए, जिसका सीधा लाभ किसान, मजदूर सहित समाज के हर वर्ग को मिला।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता उदयवीर चहल, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष सुरेशपाल, रालोद युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, उपाध्यक्ष विपिन चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने प्रौढ़ सोच और युवा शक्ति के बीच समन्वय स्थापित किया। आज राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता माननीय जयंत चौधरी उसी विचारधारा का जीवंत उदाहरण हैं, जिनमें चौधरी चरण सिंह जैसी कर्मठता और चौधरी अजीत सिंह जैसी तकनीकी सोच का समन्वय दिखाई देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रालोद नेता अशोक बलियान ने की तथा संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अशोक बलियान, वरिष्ठ नेता यू.डी. चहल, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष सुरेशपाल, प्रदेश महासचिव लोकेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी, हरिद्वार जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, रालोद युवा अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, उपाध्यक्ष विपिन चौधरी सहित पार्टी से जुड़ी नारिशक्ति में मीनू चौधरी एवं उनकी टीम ने भी सहभागिता कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *