श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 142.68 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण व डामरीकरण किया जायेगा। पीएमजीएसवाई-04 के तहत खिर्सू, पाबौं और थलीसैण विकासखण्ड की 29 सड़कों को केन्द्र सरकार की सहमति मिल गई है। जबकि प्रथम चरण में आधा दर्जन सड़कों की डीपीआर को केन्द्र सरकार की सैद्धंतिक स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही इन सड़कों के निर्माण व डामरीकरण को बजट मिल जायेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के ग्रामीण क्षेत्रों के मोटर मार्गों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण को लेकर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न सड़कों के निर्माण व डामरीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

डॉ. रावत ने थलीसैण विकासखण्ड के तहत मैखोली-सुन्दर गांव दैड़ा मोटर मार्ग, बांकुडा गांव मोटर मार्ग, उफरैंखाल-भतपौंमल्ला-गाडखर्क-भराड़ीधार -भगवती तलैया मोटर मार्ग, कल्याणखाल किमोज-भैड़गांव मोटर मार्ग, जगतपुरी कण्डाई मोटर मार्ग, झड़पाली हस्यूंणी धाधणखेत, भेड़ा-गंगाऊं, हिंवालीधार-सिरतोली, स्योली तल्ली, बगेली मदगांव, तरपालीसैण-किरसाल, सुनारगांव, चौरा-बंगाली, पाटुली-नौगांव पज्याणा तथा चुणखेत मैरोली-एंगार मोटर मार्ग के शीघ्र निर्माण एवं डामरीकरण कार्य के निर्देश दिये। इसी प्रकार खिर्सू विकासखण्ड के तहत चमेलियू-नैलटौंक, ग्वाणा-मंगलाकोटी, बगड़-भण्डई, कमेड़ा-नेसू, ग्वाड़-झाला, कठूली-सिंगोरी और चिमलियूं-थापला मोटरमार्ग तथा पाबौं विकासखण्ड के अंतर्गत ताल बैड से मथिगांव-पाखा, बुढ़नी शुक्र, पटोली-मातोली, नौठा-कुल्याणी और पाबौं मासौ मोटरमार्ग से इठूड़ धारकोट मोटर मार्ग के शीघ्र डामरीकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत खिर्सू, पाबौं तथा थलीसैण विकासखण्ड की 29 सड़कों के निर्माण व डामरीकरण का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है, जिसे केन्द्र सरकार की भी अप्रूवल मिल चुकी है। इनमें से 6 सड़कों की डीपीआर को केन्द्र सरकार की सैद्वांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिसमें थलीसैण विकासखण्ड में हिवालीधार-सिरतोली मोटरमार्ग और स्योली तल्ली मोटरमार्ग शामिल है। इसी प्रकार पाबौं विकासखण्ड में बुढ़णी-शुक्र, पटौटी-मतोली और नौठा-बुरांसी-कुल्याणी मोटरमार्ग  जबकि खिर्सू ब्लॉक में ग्वाड-झाला मोटर मार्ग शामिल है। शीघ्र ही इन सड़कों को भारत सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिल जायेगी।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *