*प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जिन सड़कों पर पैचवर्क कार्य किए जाना है, वह कार्य शीघ्रता से किए जाएं – सतपाल महाराज*

*सड़कों का निर्माण कार्य तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ करने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जाए*

*कैंची धाम बाईपास कार्य को मिली स्वीकृति*

*सिंगटाली पुल निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद शीघ्र ही पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा*

*हरिद्वार ।   राज्य के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज सीसीआर सभागार ने लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पीएमजीसवाई द्वारा प्रदेश में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की।

बैठक की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो भी सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ तकनीक का प्रयोग करते हुए सड़क निर्माण का कार्य त्वरित गति से किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जो भी पैचवर्क कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से किए जाए ताकि आवागमन में किसी प्रकार से कोई परेशानी न हो।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाए, जिन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है,उन सड़कों पर वाहनों के संचालन के लिए परिवहन विभाग से स्वीकृति लेने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि देहरादून के सुद्धोवाला से मसूरी तक वैकल्पिक रोड कनेक्टविटी हेतु डीपीआर तैयार की गई है साथ ही अलाइनमेंट का कार्य भी हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों में पैचवर्क से संबंधित 1456 शिकायतें दर्ज की गई थी,जिसमें से 1444 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिलेंगी,इसके लिए कैंची धाम बाईपास का कार्य स्वीकृत हो गया है तथा जून तक वैली ब्रिज तैयार कर यातायात डाइवर्जन कर दिया जायेगा। सिंगटाली पुल निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद शीघ्र ही पुल का निर्माण कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण स्थलों पर रोड साइनेज को उपयुक्त ढंग से लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले कुंभ मेले को दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित करने के लिए किए जाने वाले निर्माण कार्यों की एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक की गई। उत्तराखंड सरकार द्वारा कुंभ मेला के निर्माण कार्यों के लिए विभिन्न विभागों को धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। कुंभ मेले में स्थाई कार्यों पर जोर दिया गया है तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निर्माण कार्यों में समुचित गुणवत्ता

सुनाश्चित करने के भी निर्देश दिए गए है।

बैठक में सचिव लोनिवि पंकज कुमार पांडे, प्रमुख अभियंता लोनिवि राजेश शर्मा,मुख्य अभियंता रंजीत सिंह रावत ,अधीक्षण अभियंता हरिद्वार डी पी सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *