त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में विकासखंड पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, जयहरीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर और दुगड्डा में बीते सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। जनपद में दोनों चरणों का कुल मतदान 61.25 प्रतिशत रहा।

मतदान प्रक्रिया के द्वितीय चरण में कुल 466 ग्राम प्रधान पदों हेतु मतदान हुआ। जबकि 73 ग्राम प्रधान प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं और 01 पद रिक्त रहा। इस चरण में 151 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिये मतदान कराया गया। कुल 161 क्षेत्र पंचायत वार्डों में से 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा 16 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए भी मतदान हुआ।

मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद 28 जुलाई की रात्रि ही सुरक्षा के पुख़्ता इंतजामों के बीच 545 पोलिंग पार्टियों ने मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में जमा कर दीं। वहीं मंगलवार को दूरस्थ क्षेत्रों से शेष 03 पोलिंग पार्टियां भी अपने–अपने विकासखंडों मे पहुंचीं और उनके द्वारा मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया है। इनमें 02 पोलिंग पार्टियां द्वारीखाल और 01 पोलिंग पार्टी दुगड्डा क्षेत्र से थीं। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी निरंतर रूप से मतदान स्थलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शांतिपूर्ण मतदान के लिये सभी रिटर्निंग अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों, पुलिस बल, मतदान कर्मियों और मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को मतगणना होनी है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों चरणों में कुल 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में जनपद में पंजीकृत 4,37,180 मतदाताओं में से 2,67,724 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 1,38,464 महिला और 1,29,322 पुरुष मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया में 15 आरओ, 150 एआरओ, 15 जोनल व 98 सेक्टर मजिस्ट्रेट, जबकि 15 प्रभारी अधिकारियों सहित 1191 पोलिंग पार्टियों में शामिल लगभग 5955 कार्मिकों व रिजर्व में रखे गये अधिकारियों/कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *