****डरबन में शिवरात्रि महापर्व की धूम, नागरी प्रचारिणी सभा विष्णु मंदिर में मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव

हरिद्वार/डरबन। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा शिवरात्रि महापर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पर्व है। भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में रहने वाले सनातनी इस पर्व को धूमधाम से मनाते चले आ रहे हैं। इस कड़ी में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिवोपासना संस्थान डरबन, साऊथ अफ्रीका के तत्वावधान में नागरी प्रचारिणी सभा, विष्णु मंदिर में बुधवार, 26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि महापर्व श्रद्धा-भक्ति एवं हर्ष -उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वामी रामभजन महाराज ने बताया कि बताया गया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार, 26 फरवरी को शाम 6 बजे से लेकर गुरुवार 27 फरवरी को प्रातः 6 बजे तक भगवान महादेव के शिवलिंग का रूद्राभिषेक, चार पहर का पूजन होगा। इसके साथ भजन-कीर्तन, हवन, भोग प्रसाद के उपरांत जलपान वितरण की व्यवस्था की गई है। प्रेस को जारी बयान में स्वामी रामभजन वन महाराज कहा कि हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। हर साल फाल्गुन मास के फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग में मात्र जलाभिषेक करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपने साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी और जिसका समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। आमतौर पर अधिकतर व्रत पर उदया तिथि का विशेष महत्व है। लेकिन महाशिवरात्रि में रात्रि के पूजन का विधान है इसलिए 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी के कारण इस दिन शिव-पार्वती जी की पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। इसके साथ ही शिव जी का जलाभिषेक करने से वह अति प्रसन्न होते हैं।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *