26 फरवरी से एस0आई0एस0 सुरक्षा जवान सुपरवाइजर की भर्ती आप के जिला हरिद्वार में आयोजित किया गया है
06 विकास खण्डों के 07 विद्यालयों में सुरक्षा जवान सुरक्षा सुपरवाइजर की 02 दिवसीय भर्ती शिविर कैम्प आयोजित किया गया है

हरिद्वार।  जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह के निर्देश के क्रम में जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0के0 गुप्ता ने अवगत कराया कि जनपद के सभी विकास खण्ड के 07 विद्यालय परिसर में एस0आई0एस0 इंडिया लि0 के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। एस0आई0एस0 इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा जवान , सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी है। अतः शिविर का आयोजन विद्यालयों में तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण के अनुसार निर्धारित कीें गई है जिसमें
(1) 26 फरवरी एवं 27 फरवरी को खानपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर,
(2) 28 फरवरी एवं 01मार्च को लक्सर ब्लॉक के जमदागिन पब्लिक स्कूल लक्सर
(3) 03 मार्च एवं 04 मार्च को नारसन ब्लॉक के आर्य विद्यालय जूनियर हाईस्कूल लिब्बरहेड़ी,
(4) 05 मार्च एवं 06 मार्च को अटल उत्कृट राजकीय इंटर कॉलेज रूडकी,
(5) 07 मार्च एवं 08 मार्च को भगवानपुर ब्लॉक के राजकीय कन्या इण्टर कालेज भगवानपुर,
(6) 10 मार्च एवं 11 मार्च को बहादराबाद ब्लॉक के रतनदीप हाईस्कूल बहादराबाद,
(7) 12 मार्च एवं 13 मार्च को बहादराबाद ब्लॉक के डा0 हरिराम आर्य इण्टर कालेज मायापुर हरिद्वार में भर्ती शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित की गयी है। भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने बताया है कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती हो सकते हैं। भर्ती अधिकारी ने यह भी बताया कि भर्ती भारत पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के अंतर्गत सुरक्षा सैनिक , सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड सुरक्षा जवान पद के लिए जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 साल के बीच, वजन 55 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास /फेल और शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट होना चाहिए। जहां सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वीं पास एवं कम्प्यूटर का ज्ञान और लम्बाई 170 सेमी. उम्र 21 से 40 साल के बीच होना जरूरी है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित इण्टर कालेज में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है, जिसमें तिथिवार और जगह निर्धारित कर दिया गया है जो कि उपरोक्त है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 आनलाइन व पे फोन के माध्यम से जमा करना होगा पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए एस0आई0एस0 ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के साथ-साथ वर्दी जिसमें-टी शर्ट, दो हाफ पैन्ट, कैप,बेल्ट,पीटी शूज, शोक्स, दो शर्ट, दो पैन्ट, टाई, डी0एम0एस0 शूज, लाइनयार्ड, विसिल और आई कार्ड आदि तथा रहना$खाना दिया जाएगा अभ्यार्थी को एडमिशन के दौरान 10500 रू का शुल्क आनलाइन पे करना होगा एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। जहाँ नौकरी के दौरान सेलरी सुरक्षाजवानको 15000-22000 एवं सुरक्षा सुपरवाइजरको 16000-25000, ई0पी0एफ0, ई0एस0आई0सी0,बोनस, ग्रेच्युटी, इन्स्युरेन्स, पेंशन,विधवा पेंशन, प्रमोशन,लोन की सुविधा एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सलाना वेतनवृद्धि, समय समय पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए संस्था के अधिकृत वेबसाइट http://www.ssciindia.com/ को देखा जा सकता है। या भर्ती अधिकारी 9592903771 के फोन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *