*कोतवाली ख़ानपुर*

*SSP नवनीत सिंह ने किया कोतवाली खानपुर का निरीक्षण*

*सर्वप्रथम सेरिमोनियल गार्द द्वारा SSP हरिद्वार को सलामी दी गई*

*SSP हरिद्वार द्वारा पुलिस मुख्यालय स्तर से चल रहे अभियानों पर कार्यवाही को बारीकी से जाँचा*

*कोतवाली परिसर की साफ़ सफ़ाई व्यवस्था से संतुष्ट दिखे SSP हरिद्वार*

*कप्तान ने थाना खानपुर में बने नवनिर्मित कक्ष का किया उद्घाटन*

*माल खाना मोहर्रिर को समयबद्ध तरीक़े से मालों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया*

*प्रभारी निरीक्षक को शस्त्रों के रख रखाव एवं नियमित साफ़ सफ़ाई हेतु आदेशित किया*

*साथ ही समय समय पर ग्रामीणों के साथ चौपाल का आयोजन कर, पुलिसिंग को बेहतर करें*

कप्तान नवनीत सिंह द्वारा आज कोतवाली ख़ानपुर का वार्षिक मुआयना किया गया। कोतवाली पहुंचने पर सेरिमोनियम गार्द द्वारा उन्हें सशस्त्र सलामी देकर सम्मानित किया गया।

सलामी के पश्चात थाने के नवनिर्मित कक्ष के उद्घाटन करने के उपरांत उन्होंने कार्यालय, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट, कर्मचारी मैस, बैरक, आवासीय परिसर एवं मालखाना आदि का क्रमवार निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह साफ-सफाई की व्यवस्थाओं पर संतुष्ट नजर आए, साथ ही जवानों को गुणवत्तापूर्ण एवं ताजा भोजन उपलब्ध कराने तथा बैरकों में शौचालय एवं स्नानागार के उपकरणों को सुचारु रूप से कार्यशील रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने थाना भवन का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि यदि कोई बैरक या कमरा क्षतिग्रस्त स्थिति में हो तो उसकी समय रहते मरम्मत कराई जाए, जिससे कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कार्यालयी कार्यों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने हेड मोहर्रिर को निर्देश दिए कि सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाए तथा सभी रजिस्टर समय-समय पर अपडेट किए जाएं। प्रभारी निरीक्षक को भी निर्देशित किया गया कि वे इन कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें।

चुंकि खानपुर क्षेत्र बाढ़ग्रस्त इलाक़ा है, इसलिए अस्लाह-एम्युनेशन एवं आपदा राहत उपकरणों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने कहा कि सभी उपकरणों को साफ-सुथरी एवं कार्यशील स्थिति में रखा जाए। जो उपकरण अनुपयोगी हो चुके हों, उन्हें स्टोर में जमा कर नए उपकरणों की मांग हेतु पत्राचार किया जाए।

मालखाना निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने निर्देशित किया कि मुकदमों से संबंधित माल, विशेषकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जब्त सामग्री का समय पर अल्पीकरण कराया जाए। साथ ही निर्णीत मुकदमों के माल एवं लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मालखाने में पर्याप्त स्थान बना रहे।

विवेचनाओं की प्रगति पर जोर देते हुए उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि मुकदमों का निस्तारण बिना अनावश्यक विलंब के, गुण-दोष के आधार पर किया जाए, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

इसके अतिरिक्त उन्होंने फर्स्ट एड बॉक्स को सदैव उपयोग के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

अंत में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कोतवाली में तैनात समस्त कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया, जिसमें उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए गए।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *