*थाना बहादराबाद*

*ट्रेक्टर ट्रॉली से बच्चे की मृत्यु प्रकरण में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल गंभीर*

*डेढ़ वर्षीय आवान को न्याय दिलाने के लिए खुद मुकदमा वादी बनी हरिद्वार पुलिस*

*सदोष मानव वध की गंभीर धारा में मुकदमा किय गया दर्ज*

*लापरवाह चालक की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बच्चे की मौके पर हुई थी मौत*

*चालक खुर्शीद खाली ट्रैक्टर लेकर खेत से वापस लौट रहा था*

*त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालक को भेजा जेल, ट्रेक्टर ट्रॉली की सीज*

दिनांक 09.04.2025 को सुबह करीब 9 बजे थाना बहादराबाद पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हलवाहेड़ी में बालक आवान पुत्र रिजवान उम्र 18 माह की महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर लगने की वजह से मौके पर ही मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर थाना बहादराबाद पुलिस तत्काल ग्राम हलवाहेड़ी में घटना से संबंधित घर पर पहुंची जहां मृतक बालक का शव चारपाई पर रखा था।

जानकारी करने पर मृतक के माता-पिता व अन्य परिजनों ने बताया कि ग्राम हलवा हेड़ी के ही ट्रैक्टर चालक खुर्शीद पुत्र शराफत ने महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली मय ट्रॉली को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जानबूझ कर बालक आवान को टक्कर मार दी जिससे गंभीर चोट लगने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था बनाते हुए मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। आरोपी चालक व ट्रैक्टर की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने चालक खुर्शीद व महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली को सांय कब्जे पुलिस लिया गया।

पुलिस द्वारा परिजनों से बार-बार घटना के संबंध में तहरीर देने हेतु कहा गया किंतु बालक के परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी और कहा कि हम इसमें कुछ कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। प्रथम दृष्टया जानकारी मिली कि इस घटना में मृतक के परिजनों ने अभियुक्त पक्ष से कुछ धनराशी लेकर आपसी समझोता कर लिया है।

घटना संवेदनशील होने के कारण व मृतक बालक को न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश पर बहादराबाद पुलिस द्वारा चालक खुर्शीद के खिलाफ स्वयं वादी बनकर थाना बहादराबाद पर संगीन धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 149/25 धारा 105,281 BNS पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

*नोट- कतिपय न्यूज़ चैनलों एवं अराजक तत्वों द्वारा यह भ्रामक खबर फैलायी जा रही है कि उक्त वाहन (ट्रैक्टर) खनन सामग्री लेकर जा रहा था जबकि जांच में पता चला है कि उक्त खाली ट्रैक्टर चालक खुर्शीद अपने खेत से लेकर आ रहा था।*

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *