हरिद्वार/रूड़की दिनांक 18.02.2025 जिलाधिकारी श्री कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को रूड़की नगर निगम में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील दिवस में विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित कुल 34 प्रकरण आये, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य का प्रकरण में लगने वाले समय के अनुसार यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिये।
तहसील दिवस में मुख्यतः शिकायतें चकबंदी, भूमि पैमाईश, कब्जा, जल भराव, संबंधित थी। आनंद प्रकाश गांव माजरी,थाना पिरान कलियर ने बोर्ड परीक्षा चल रही है लाउडस्पीकर से तेज शोर की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने एसपी देहात जांच के निर्देश दिए।  श्यामकुमार त्यागी प्रीत विहार कॉलोनी ने पुरानी रेलवे रोड से अम्बेडकर नगर वाले नाले की पुलिया पर इंटर लॉकिंग टाइल्स से बनी है अनेक स्थानों से धसकर  गड्ढों में तब्दील हो गई है,  जिसको लेकर शिकायत की  जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को  गड्ढों को रिपेयर करवाने के निर्देश दिए। सुधा रानी  मौजा शिकारपुर ने आम के पेड़ अवैध रूप से काटने को लेकर शिकायत की जिस पर एचआरडीए  को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए, प्रीति पत्नी नवीन निवासी मंगलोर ने दहेज को लेकर उत्पीड़न को लेकर शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने सीओ मंगलौर को जांच कर कठोर करवाई के निर्देश दिए, कर्णवाल पुत्र कुशला ग्राम ठसका मंगलोर ने सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे को लेकर और जतिन पुत्र अतर सिंह ग्राम धरमपुर ने गांव के आम रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने सीओ मंगलैार को सार्वजनिक मार्ग पर तुरंत कब्जा हटवाने और शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश किए, सचिन पुत्र रहतू ग्राम डेलना  थाना झबरेडा ने 3 बीघा खेत से अवैध रूप से मिट्टी उठा ली है जिस पर  जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच की निस्ताकरण करने के निर्देश दिए, लालाबाबू ने सड़क निर्माण और नाली की सफाई को लेकर शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त रुड़की को समाधान करने के निर्देश दिए, भारती बाला ने अशोक मार्ग रामनगर में घर के समाने किसी व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती रेहड़ी लगा ली है  कि शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को जांच कर अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश किए, राजपाल सिंह ग्राम हरचंदपुर ब्लॉक नारसन ने बंद और खराब पड़े हैड पंप को ठीक करवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने ईई जल संस्थान को जॉच कर ठीक करने के निर्देश दिए, उस्मान पुत्र अशरफ निवासी  अकबरपुर  ने किसी व्यक्ति द्वारा अपनी खेत की मेड़ तोड़कर साथ में लगी हुए सरकारी तालाब के मिट्टी डालकर फसल बोने की तैयारी कर रहा ही की शिकायत की जिसपर बीडीओ नारसन को तुरंत करवाई के निर्देश दिए, पंकज सतीजा ने राम नगर क्षेत्र में 40 साल पुरानी सीवरेज लाइन को बदलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया जिस पर एई जल संस्थान गंगा शाखा ने अवगत कराया कि प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका हैै ।

       जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित शिकायतों को संज्ञान में लेकर शीघ्र ही निस्तारण करें, अधिकारी मौके पर ही समाधान कर दे तो यह तक शिकायतें नहीं आएगी।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जनहित में नियमानुसार कार्य करने तथा दोनो पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से समाधान कराने के निर्देश जो पुरानी शिकायते थी उनको तीन से चार दिन में समाधान कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर  ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष  मिश्रा ,नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी,एसपी देहात शेखर सुयाल, डिप्टी कलेक्टर प्रेमलाल ,वैयक्तिक सहायक सुदेश कुमार सहित जनपद के अधिकारी मौजूद रहे।

 


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed