जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से तहसील हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तहसील दिवस।

तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बंधित 44 समस्याएं दर्ज करायी गई जिसमें से 24 समस्याओं का मौके पर किया गया निस्तारण

शेष समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को किया गया प्रेषित।

हरिद्वार।जनपदवाशियो की समस्या को त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील हरिद्वार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये क्षेत्रवाशियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 44 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें से 24 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं के निस्तारित कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। तहसील दिवस में दर्ज करायी गई मुख्यत शिकायतों में अधिकतर भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल, विद्युत, राशन आदि से सम्बन्धित थीं।

आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई नहीं बरतती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि जनपद वासियों की समस्याओं का तहसील दिवस के अवसर पर ही निराकरण किया जाए ताकि जनपद वासियों को अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पटवारी एवं लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए भूमि की पैमाइश की जाए पैमाइश करते हुए वस्तु स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो शिकायते संबंधित विभागों हस्तान्तरित की जा रही उन शिकायतो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के अंतर्गत उन शिकायते निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार, तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार, जल संस्थान, विद्युत विभाग, पये जल विभाग सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *