हरिद्वार । आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों एवं यात्रा के सफल संचालन हेतु गुरुवार को सीसीआर सभागार में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ।

गढ़वाल आयुक्त ने समीक्षा दौरान निर्देश दिये कि सभी आवश्यक कार्य पारदर्शिता, समयबद्धता, गुणवत्ता से पूर्ण किये जाये। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आने वाले कांवड़ यात्रियों के साथ पूरी शालीनता व धैर्य से बात की जाये।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्नेक बाइट इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो, विभिन्न स्थानों पर मेडिकल रिलीफ कैम्प स्थापित किये जाये और सभी आवश्यक दवाईयों की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान यूपीसीएल के अधिकारियों को कांवड़ मार्ग में पथ प्रकाश के लिए शीघ्रता से कार्य शुरू करने और जनरेटर की व्यवस्था कर ली जाए साथ ही रानीपुर झाल से लेकर मौहम्मदपुर झाल तक प्रकाश व्यवस्था की विशेश मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने पार्किंग स्थलों- पंतद्वीप पार्किंग, दक्ष दीप, बैरागी कैंप में हाईमास्क लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश एचआरडीए को दिये दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सुरक्षात्मक दृश्टि से घाटों का मरमत कार्य और चैन बदलने एवं लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाये।

उन्होंने नगर निगम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि 24Û7 की तर्ज पर सफाई की व्यवस्था की जाये तथा सफाई कर्मियों के नम्बर सैक्टर ऑफिसर व सम्बन्धित क्षेत्रों के पुलिस कार्मियों के साथ साझा की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि बैरागी कैंप में शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाए तथा विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में शौचालयों की व्यवस्था की जाये।

उन्होंने संभावित भीड़ वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को निकालने हेतु वैकल्पिक मार्ग चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मेले के दौरान शहर में ट्रैफिक बाधित होने की स्थिति में हिल बाईपास को बहुत उपयोगी बताते हुए हिल बाईपास को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने राफ्टिंग बोट्स की संख्या बढ़ाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृश्टिगत इस बार 16 सुपर जोन, 38 जोन और 134 सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षात्मक दृश्टि से इस बार 20 कम्पनियों की डिमाण्ड की गई है।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देशित करते हुए कहा कि कावंड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता से सुनिश्चित की जाये तथा सभी विभागीय अधिकारी कांवड यात्रा से सम्बन्धित अपने-अपने विभागीय कार्य प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात्र के सफल संचालन हेतु मजबूत बेरिकैट्स बनाये जायें ताकि कोई भी व्यक्ति शॉर्टकट के चक्कर में बेरिकैट्स न तोड़ सके और न ही पार कर सके।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्श कांवड मेला अवधि 11 जुलाई से 23 जुलाई तक है तथा पंचक अवधि 13 जुलाई से 17 जुलाई तक है। उन्होंने महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डाक कांवड 20 से 23 जुलाई तक है और जलाभिशेक (श्रावण शिवरात्रि) 23 जुलाई को है। उन्होंने बताया कि विगत वर्श कांवड़ यात्रा पर 41440000 श्रद्धालु हरिद्वार पहुॅचे थे। उन्होंने हरिद्वार में आने वाले कांवड़ियों का राज्यवार अनुमानित विवरण देते हुए बताया कि हरियाणा से 31.67 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश से 26.67 प्रतिशत, दिल्ली से 16.67 प्रतिशत, पंजाब से 8.33 प्रतिशत, राजस्थान से 5 प्रतिशत, उत्तराखण्ड से 1.67 प्रतिशत व अन्य राज्यों से 10 प्रतिशत श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर आते हैं।उन्होंने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 25 प्रतिशत अधिक पुलिस बल की डिमांड की गई है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग सहित सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्र से पहले ही हर होटल, ढाबे पर रेट लिस्ट के साथ ही क्यूआर कोड भी लगाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से कांवड़ यात्रा में होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई ।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह डोभाल, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह,डीएफओ वैभव कुमार सिंह, मुख्य नगर आयुक्त नन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,नगर आयुक्त रुड़की राकेश तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, जितेन्द्र कुमार,सौरभ असवाल,प्रेम लाल, सीएमओ डॉ.आरके सिंह, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई डीसी उनियाल, ओम जी गुप्ता, अधिशासी अधिकारी लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत दीपक सैनी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *