जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया  जन सुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 85 समस्याएं की गई दर्ज, जिसमें से मौके पर 43 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

हरित हरिद्वार मुहिम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जन सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित हुए फरियादियों को वन विभाग के सहयोग से वितरित किए गए फलदार पौधे

हरिद्वार ,   जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 85 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 43  समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत थिथौला खेमपुर के ग्राम प्रधान श्रीमती सना ने ग्राम पंचायत थिथौला खेमपुर की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर एवं ग्राम में नियमित सफाई करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी अंबेडकर वाहिनी संगठन रजि के अध्यक्ष संदीप कुमार ने अम्बेडकर पार्क हेतु आरक्षित भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं कब्जाधारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी बिजेन्दर सिंह निवासी सहदेवपुर ने धारा 157 क के अंतर्गत भूमि विक्रय  की अनुमति प्रदान करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी पोपीन निवासी शिवदासपुर  ने विधानसभा ज्वालापुर में शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव में  2023-24 में नाले का निर्माण हो गया है, लेकिन रोड क्रॉसिंग हेतु पाइप का निर्माण कार्य अभी तक नहीं हुआ है,जिस कारण गांव में जलभराव की समस्या हो रही है,जल्द से जल्द रोड क्रॉसिंग कर पाइप डालने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता सुचरिता सचदेवा ने जमीन प्लॉट खरीदारी में प्लॉट का क्षेत्रफल कम होने पर पैमाईश करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी शाहजहा पुत्र जमील की कृषि भूमि खसरा संख्या 294,खाता संख्या 406 में स्थित है।उक्त भूमि पर जाने के लिए निर्धारित चक्ररोड है,जिसे कुछ लोगों ने अवैध रूप से बंद कर दिया है, चक्ररोड खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी समस्त शिवगंगा बिहार कालोनी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर ओर सुमन नगर क्षेत्र के आसपास बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। सदस्य क्षेत्र पंचायत भगतनपुर आबिदपुर प्रथम के मु.शेर आलम ने ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर गांव ईक्कड़ खुर्द में शरीफ के मकान से लक्सर वाली रोड को जोड़ने वाली मार्ग के दोनों तरफ नालों की सफाई के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता पंकज कुमार ने ग्राम रोहलकी किशनपुर में ग्राम सभा भूमि पर पड़े कूड़े,कचरा एवं अवैध गोबर के खत्ते हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।               
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

जन सुनवाई में फरियादियों को वितरित किए गए फलदार पौधे, हरित हरिद्वार मुहिम को मिला बढ़ावा

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में चल रही हरित हरिद्वार मुहिम को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम में उपस्थित फरियादियों को वन विभाग के सहयोग से रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने फलदार सौ पौधों का वितरण किया गया।जिसमें आम,अमरूद, आंवला एवं जामुन आदि के पौधे थे।
इस अवसर पर प्रशासन द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि फलदार पौधों का वितरण न केवल हरित क्षेत्र को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि आमजन को पोषण और आर्थिक लाभ भी प्रदान करेगा।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 524 शिकायतें तथा एल 2 पर 128 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द समस्याओं का निरंकारण करना सुनाश्चित करे,इसने किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है कि लंबित शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,आर एम सिडकुल कमल किशोर स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट,जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *