Unique protest by teachers, शिक्षकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कर डाला प्रधानाचार्य सीधी भर्ती योजना का श्राद्ध तर्पण।Unique protest by teachers, शिक्षकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कर डाला प्रधानाचार्य सीधी भर्ती योजना का श्राद्ध तर्पण।

Unique protest by teachers, शिक्षकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कर डाला प्रधानाचार्य सीधी भर्ती योजना का श्राद्ध तर्पण।

Unique protest by teachers, Principal performed the last rites of direct recruitment scheme.

Unique protest by teachers, अनोखा विरोध प्रदर्शन, शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली के विरोध में “नियमावली तर्पण कार्यक्रम” आयोजित कर नियमावली के ही श्राद्ध कर डाला।

आज रविवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के क्रम में मायापुर डाम कोठी के पास स्थित ओम पुल के समीप प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली के विरोध में पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में “नियमावली तर्पण कार्यक्रम” आयोजित किया।

Unique protest by teachers, शिक्षकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कर डाला प्रधानाचार्य सीधी भर्ती योजना का श्राद्ध तर्पण।
Unique protest by teachers, शिक्षकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कर डाला प्रधानाचार्य सीधी भर्ती योजना का श्राद्ध तर्पण।
Oplus_16908288

ओम पुल पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए शिक्षकों ने बकायदा श्राद्ध तर्पण की पोषक में अर्ध-नग्न अवस्था में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली का श्राद्ध तर्पण किया।

सरकार की नीति से नाराज़ शिक्षकों ने स्पष्ट रूप से मांग की कि सरकार शीघ्र ही प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली को निरस्त करते हुए शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियों की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करे साथ ही, शिक्षकों ने 34 सूत्रीय मांग पत्र (शिक्षकों के लिए वार्षिक यात्रा अवकाश, वेतन विसंगति दूर करने आदि अन्य ) मांगो पर भी तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ राम सिंह चौहान, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंत्री हेमंत पैन्यूली, संगठन मंत्री मक्खन लाल, संयुक्त मंत्री क्रोधा नेगी,टिहरी जनपदीय अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद भट्ट, हरिद्वार जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार, उपाध्यक्ष विकाश शर्मा, महामंत्री विवेक सेनी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र सैनी, मांगेराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त उत्तरांचल पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संगठन जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, मीडिया प्रभारी कुलभूषण शर्मा,उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष खीमानंद भट्ट, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह नेगी, संगठन मंत्री विनोद कश्यप, प्रचार मंत्री प्रबल सिंह, ज्योति सिंह, अमित ठाकुर, चिकित्सा स्वास्थ्य प्रांतीय पदाधिकारी दिनेश लखेड़ा, शिक्षक संघ के नागेन्द्र पुरोहित, मुकेश वशिष्ठ, गजेंद्र सिंह, एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष सुबोध कुमार नैन, मंत्री लाल सिंह, बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पाल, मंत्री संदीप कपिल, लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील चौधरी , ब्लॉक उपाध्यक्ष मंजू सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी व सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित बुद्धि प्रसाद भट्ट द्वारा तर्पण किया गया। साथ ही सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *