उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री ने, स्वामी अवधेशानंद से की भेंट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बेटा आईएएस आफिसर और पिता वृद्धाश्रम जाने को मजबूर

वृद्धा माता पिता के साथ बेटों की ज्यादतियों के किस्से बडी बेशर्मी से बढते चले जा रहे हैं,धन के अभिमान में डूबी औलाद मां बाप के जीवन के अंतिम चरण को नरक बनाने पर आमादा है।
आगरा के सिकंदरा में स्थित रामलाल वृद्धाश्रम के संचालक उस समय सन्न रह गये जब 78 साल का एक वृद्ध आदमी सूटकेस साथ में लिये वृद्धाश्रम पहुंचा और रो रो कर आश्रम में स्थान देने की गुहार लगाने लगा।
बीते शनिवार को सुटेडबूटेड ब्रांडेड कंपनियों के कपडे घडी महंगा सूटकेस सबको लगा व्यक्ति मज़ाक कर रहा है लेकिन जब 78 वर्षिय रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने रो-रो कर अपनी आप बीती बताई तो लोग हैरान रह गए।

इस रिटायर्ड बैंक अधिकारी का एक बेटा आईएएस अधिकारी है और दूसरा बेटा बडा व्यापारी धन मान के साथ ही अभिमान भी कूट कूट कर भरा हुआ है,बाप का बात बात पर अपमान करने के दोषी औलाद ने बाप को वृद्धाश्रम पहुंचा दिया।
जरुरी है कि ऐसी औलाद का सामाजिक बहिष्कार किया जाये ताकि उन्हें अपनी करनी का एहसास हो।

यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा दो की मृत्यु एक घायल

आज सुबह उत्तराखंड के चकराता मार्ग
के पास गांव शम्भर क्वानूं से देहरादून विकास नगर जा रहा एक यूटिलिटी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
यूटिलिटी वाहन में एक महिला सहित दो पुरुष सवार थे जिनमें दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को स्थानीय लोगों की सहायता से निजी वाहन से विकास नगर के चिकित्सालय पहुंचाया गया।
मृतकों में 48 वर्षीय पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह निवासी मैलोत क्वानू,27 वर्षीय राजेंद्र सिंह निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं घायल महिला की आयु 42 वर्ष है, महिला मृतक पूरण सिंह की पत्नी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *