16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक 15 दिन तक चलेगा स्वगणना कार्य

पोर्टल https://se.census.gov.in पर कर सकते है स्वगणना

स्व गणना में पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

फार्म भरने हेतु भाषा के सफलतापूर्वक चयन के पश्चात नहीं बाल्दी जा सकेगी भाषा

जनपद में न्यूनतम 15000 व्यक्तियों के स्वगणना का रखा गया लक्ष्य

सफलतापूर्वक फार्म भरने के पश्चात पी, “P” से आरंभ होने वाली 11 अंकों की एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी (SE ID) उत्पन्न एवम् प्राप्त होगी

हल्द्वानी  मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलने वाली स्वगणना कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया इतना सरल और सहज बनाया गया है कि प्रत्येक नागरिक आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी रखते हुए बिना किसी भय या संकोच के स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है। उन्होंने जनता से स्व-गणना करने से पहले पोर्टल के प्रारंभिक पृष्ठ (Landing Page) पर उपलब्ध प्रश्नावली को पढ़ने और आवश्यक जानकारी तैयार रखने का अनरुोध किया ताकि फार्म भरते से समस्या न हो।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कहा कि फार्म भरते समय कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक होंगे, इसकी स्पष्ट जानकारी आमजन को पहले से उपलब्ध कराई जाए, ताकि ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी प्रकार का डर, संकोच अथवा असुविधा न हो।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कुल 15 हजार लोगों की स्वगणना कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों तथा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने से कम से कम एक दिन पूर्व सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवम् व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालयों तथा विभिन्न कार्यक्रमों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से भी अनुरोध किया जाए कि वह स्वयं स्वगणना करे तथा अपने परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, शिक्षा, होमगार्ड्स एवं पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित विभाग इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और प्रत्येक प्रशिक्षित कार्मिक का लक्ष्य कम से कम 10 अन्य लोगों को स्वगणना के लिए प्रशिक्षित करने वाला होना चाहिए। इस प्रकार प्रशिक्षित व्यक्तियों की संख्या बढ़ाकर अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की जाए तथा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश आर्य, अपर जिला अर्थ एवम् संख्याधिकारी कमल कुमार आदि उपस्थित थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *