श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण के लिए जिले में 18 जनसुविधा केंद्र अधिकृत

श्रमिकों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण संबंधी कार्यों को सुगम बनाने के लिए जनपद में 18 जनसुविधा केंद्र (सीएससी) को पंजीकरण/नवीनीकरण हेतु अधिकृत किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आईशा खान ने बताया कि श्रमिक इन केंद्रों के माध्यम से अपना पंजीकरण एवं नवीनीकरण करा सकते हैं।

जनपद में अधिकृत जनसुविधा केंद्रों में बडोनी सीएससी जाखणीधार, बिष्ट सीएससी जाखणीधार, आरबी सीएससी थत्यूड़, आरडी भट्ट सीएससी थत्यूड़, रविन्द्र सीएससी हिण्डोलाखाल, शिवानन्द सीएससी चम्बा, महिपाल सजवाण सीएससी चम्बा, जितेन्द्र सीएससी घुत्तू-घनसाली, कैलाश पैन्यूली सीएससी कीर्तिनगर, हरपाल सिंह सीएससी नरेन्द्रनगर, अनमोल सीएससी प्रतापनगर, आनन्द जोशी सीएससी प्रतापनगर, लसियाल सीएससी थौलधार, नौटियाल सीएससी थौलधार, अमेन्द्र सिंह सीएससी भिलंगना, दीपक अग्रवाल सीएससी जौनपुर, संजय कुमार सीएससी प्रतापनगर तथा अमित कुमार डबराल सीएससी चम्बा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मनरेगा में श्रमिक द्वारा 90 दिनों के कार्य का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने पर संबंधित विकासखण्ड के खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से पंजीकरण/नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

श्रमिकों को पंजीकरण एवं नवीनीकरण के प्रति जागरूक करने के लिए विकासखंड एवं न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। वर्तमान में विकासखंड चम्बा में पंजीकरण/नवीनीकरण का कार्य जारी है, जो 27 अगस्त तक विकासखंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा श्रमिक मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं भी अपना पंजीकरण एवं नवीनीकरण कर सकते हैं। श्रम विभाग ने पात्र श्रमिकों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर अपना पंजीकरण/नवीनीकरण कराने की अपील की है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *