संघर्ष, संकल्प और सतत विकास की कहानी हैं उत्तराखड के 25 वर्ष-त्रिवेंद्र सिंह रावत

हरिद्वार। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की जनता को उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे रजत जयंती उत्सव की शुभकामनाएं दी और कहा कि उत्तराखंड के 25 वर्ष संघर्ष, संकल्प और सतत विकास की कहानी हैं। आंदोलन और संघर्ष से अलग राज्य बने उत्तराखंड ने विकास, पर्यटन और आत्मनिर्भरता सहित सभी मोर्चो पर तरक्की की है।

प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्थापना के 25 वर्षो में उत्तराखंड में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। अधिकांश गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा गया है। रेल परिवहन और हवाई सेवाएं बेहतर हुई हैं। सेवाओं का विस्तार हुआ है। जल्द ही ऋषिकेश कर्णप्रयाग़ रेल सेवा शुरू होने से पहाड़ में रेल चलने का सपना भी साकार होने वाला है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 2017 में उनकी सरकार ने हर गांव और हर घर को बिजली लाइन से जोड़ा। प्रत्येक घर में बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलसुविधा उपलब्ध करायी गयी। उत्तराखंड एकमात्र ऐसा राज्य है जो एक रुपए में पानी का कनेक्शन लोगों को दे रहा है। एयर एम्बुलेंस और ड्रोन से दवाओं की डिलीवरी की योजना उत्तराखंड में ही शुरू की गई। जिससे सैकड़ों लोगों का जीवन बच रहा है। किसानों को जीरो प्रतिशत की दर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। फूलों की खेती उत्तराखंड में एक बड़ा व्यवसाय बन गया है। 16 में से 14 क्लाइमेटिक जोन्स उत्तराखंड में है और राज्य के किसान उसका फायदा भी उठा रहे हैं। चारधामों सहित सभी धार्मिक स्थलों को विकसित करने का कार्य किया गया है। पुराने मंदिरों के पुननिर्माण का कार्य उनकी सरकार ने किया है। एडवेंचर टूरिज्म पर फोकस किया गया और टिहरी झील को केंद्र बऩाकर पर्यटन को बढ़ावा दिया गया। उत्तराखंड में पैराग्लाइडिंग की ट्रेनिंग लेने के लिए बाहर से लोग आ रहे हैं। पीएम मोदी ने यहां वेंडिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा दिया और बाहर के लोग भी इसका फायदा उठा रहे हैं। उत्तराखंड में उनकी सरकार ने ही पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया और होम स्टे जैसी योजनाएं चलाई गई। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से हर परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच देने का काम उनकी सरकार ने किया है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में प्रतिवर्ष गुलदार, सांप या फिर अन्य दुर्घटनाओं के कारण लोगों की मौतें हो जाती हैं। मरने वालों में 90 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। इसके देखते हुए घसियारी कल्याण योजना चलाकर बहुत कम दाम पर लोगों को चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में सड़क संपर्क मार्ग, रिंग रोड, सरकारी मेडिकल कालेज, ईएसआईसी हॉस्पिटल, भूमिगत बिजली लाइन, भूमिगत गैस पाइप लाइन, महिला चिकित्सालय का उच्चीकरण और भूपतवाला में सरकारी हॉस्पिटल जैसी सुविधाएं भाजपा सरकार के राज में दी गई। बंद सड़कों को शुरू करने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से एक साथ 237 पुल मंजूर कराए। पुल बनने के बाद बंद सड़कों को चालू कराया गया। पिछले 25 सालों में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, महिला समूहों को ऋण, लखपति दीदी योजना, औद्योगिक विकास जैसे अभूतपूर्व कार्य हुए। फार्मा उद्योग में आज बीस प्रतिशत उत्पादन उत्तराखंड में हो रहा है। आज 40 लाख से ज्यादा वाहन उत्तराखंड में है। पच्चीस सालों में 800 करोड़ का बजट आज एक लाख करोड़ से ऊपर है।

विधानसभा में चर्चा के दौरान पहाड़ मैदान को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि पहाड़ मैदान का मुद्दा उचित नहीं है। सभी को मिलकर राज्य के विकास पर चर्चा करनी चाहिए।

प्रैसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी, पूर्व दर्जाधारी विमल कुमार, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट और जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान आदि भी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *