27वां राज्य स्थापना दिवस जनपद में हर्षोल्लास से मनाया गया। जनपद मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम गॉधी पार्क रूद्रपुर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, सुरेश कोली, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित राज्य आन्दोलनकारियों व अन्य अधिकारियों द्वारा राज्य आन्दोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी, तथा राज्य आन्दोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ’’सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊॅची उड़ान’’ विकास पुस्तिका का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम व स्कूली बच्चों द्वारा मानकोहक, सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

  बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक ने राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई देते हुये कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कड़े संघर्ष के बाद राज्य मिला है, राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलनकारियों द्वारा अपने प्राणों की आहूती दी गई तथा जेल में अनेकों यातनाएं सही है और राज्य निर्माण में मातृ शक्ति ने बहुत बड़ा संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृ शक्ति ने राज्य निर्माण हेतु आधारशिला का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मानवीय संवेदनाओं, मूल भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य गठन कर, आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का तोहफा दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य ने इन 26 वर्षों के सफर में बहुत कुछ पाया है और भी बहुत कुछ पाना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि से विशेष लगाव है और कई अरब रूपये की योजनाएं उत्तराखण्ड को दी है। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ की भूमि से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प लिया कि अपने राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुमुॅखी विकास हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में आन्दोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नकल विरोधी कानून, धर्मान्तरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता सहित रूद्रपुर में बाईपास, किच्छा में सेटेलाईट एम्स की स्थापना, स्मार्ट औद्योगिक पार्क, रूद्रपुर में फोरेसिंक विश्वविद्यालय स्वीकृति, आद्युनिक सर्किट हाउस का निर्माण, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण को विस्तारीकरण कर इंटरनेशनल स्तर का बनाया जा रहा है इसके साथ ही नई रेल का संचालन, सड़को का विकास, प्रदेश में हैली सेवा संचालित की गई है। उन्होने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुमुंखी विकास हेतु बड़े विजन, ईमानदारी व संकल्प रहित विकल्प के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा हम सभी का दायित्व है कि मिल-जुलकर समन्वय बनाते हुये प्रदेश को भारत का नम्बर वन राज्य बानाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

         कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व दर्जा मंत्री सुरेश कोली ने राज्य स्थापना की सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास से बनाया जा रहा है। उन्होने राज्य आन्दोलनकारियों व शहीदो को नमन करते हुए कहा कि आन्दोलनकारियों के संघर्ष व बलिदान से ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला है। सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के मंशा के अनुरूप दिन रात ईमानदारी से कार्य करते हुए राज्य का चहुमुखी विकास कर रही है। उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिये जाने पर आभार भी व्यक्त किया।

        जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों द्वारा जिन अपेक्षाओं आकांक्षाओं को लेकर राज्य गठन हेतु आन्दोलन किया गया था उनकी भावनाओं के अनुरूप निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि चहुमुखी विकास हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना होगा। उन्होने कहा कि सभी कर्मचारी तथा अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता एवं ईमानदारी से करे यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी।

       कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य, शिक्षा, डेरी, स्वंय सहायता समूह, बाल विकास, पंचायतीराज, उरेडा, सेवायोजन, सहकारिता, आपदा, विद्युत, पेय जल, राजस्व, नगर निगम, पूर्ति, पर्यटन, श्रम, आयुर्वेद यूनानी, द्वारा स्टाल लगाकर अपने-अपने विभाग से सम्बन्धि योजनाओं की जानकारी दी गई। 

       कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों के चैक वितरण के साथ ही उत्कृट कार्य करने वाले कर्मचारियों, चित्रकला प्रतियोगिता विजेताओ, मैराथन रेस विजेताओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

         कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी रमा गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गदरपुर मनोज कुमार गम्बर, गुलरभोज के सतीश चुघ, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरू, अनिल चौहान, केके बत्रा, पीसी शर्मा, बलराज सिंह, सुनील चौहान, अवतार सिंह बिष्ट, चन्द्रा पंत, जानकी जोशी, देवकी बिष्ट, कांति भाकुनी, सावित्री जोशी, शिव भाटियां सहित अनेक राज्य आन्दोलनकारी, गणमान्य व अधिकारी आदि उपस्थित थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *