सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत विकास खंड सभागार लक्सर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 452 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया

राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 325 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया

शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई

हरिद्वार,  उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज विकास खंड सभागार लक्सर में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों को एक ही स्थान पर लाकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए सुविधाजनक हैं, जहां उन्हें योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्रता एवं आवेदन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है।
राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में 452 नागरिकों ने प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाया। इस दौरान कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसका शतप्रतिशत मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही 52 लोगो को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र  वितरित किए गए तथा 325 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए,जिसमें सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस दौरान विभिन्न महिला समूह की महिलाओं को चैक वितरित किए गए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, मंडल अध्यक्ष लक्सर पृथ्वी सिंह राणा, चित्र कुमार सैनी, एसडीओ अमित चंद, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट एवं संबंधित विभागों के अधिकारी,जनप्रतिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *